Shivpal Yadav ने ट्विटर पर CM योगी और PM मोदी को किया फॉलो, BJP में जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Shivpal Yadav News : शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी ट्विटर पर फॉलो किया है...

Update: 2022-04-02 08:46 GMT

Shivpal Yadav ने ट्विटर पर CM योगी और PM मोदी को किया फॉलो, BJP में जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Shivpal Yadav News : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने राजनीति में बड़े संकेत दिए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी ट्विटर पर फॉलो किया है। शिवपाल यादव ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी फॉलो भी फॉलो किया है। बता दें कि इससे पहले शिवपाल सिंह यादव केवल पीएमओ और सीएमओ को ही फॉलो करते थे। शिवपाल सिंह यादव ने अब इस नेताओं को पर्सनली फॉलो कर रहे हैं।

बीजेपी में शामिल होने को लेकर चर्चाएं तेज

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव के इस कदम से एक बार फिर राजनीति में चर्चाओं का दुआर शुरू हो गया है। इससे पहले चर्चा थी कि शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल यादव ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी। बता दें कि इन सभी मुलाकातों के बाद राजनितिक गलियारों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कोई स्पष्ट प्रतक्रियां नहीं दी हैं। उन्होंने इन चर्चाओं को साफ तौर से खारिज भी नहीं किया है। गौतलब है कि पिछले दिनों सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से बुलाई गई बैठक में शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए थे।

शिवपाल को BJP भेज सकती है राज्य सभा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इसी साल जुलाई में राज्य सभा में 11 सीटें खाली हो रही हैं। इसमें 7 से 8 सीटों पर बीजेपी का जीतना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल यादव अब बीजेपी की मदद से राज्य सभा जा सकते हैं। इसके साथ ही सियासी गलियारों में यह चर्चा हैं कि शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से अपने सीट से बेटे आदित्य यादव को उतार सकते हैं। वो भी अपने बेटे को बीजेपी से उतरने की फिराक हैं। 

Tags:    

Similar News