Sonia Gandhi Mother Death : सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sonia Gandhi Mother Death : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है, उनका इटली में बीते शनिवार को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया...

Update: 2022-08-31 13:30 GMT

Sonia Gandhi Mother Death : सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sonia Gandhi Mother Death : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में बीते शनिवार ( 27 अगस्त, 2022 ) को निधन हो गया था और बीते मंगलवार (30 अगस्त, 2022 ) को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। बता दें कि कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बता दें कि सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी गए थे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने आगे बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कई बार की इटली यात्रा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।

Full View

Tags:    

Similar News