सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगेगा धुर विरोधी बाहुबली, पूर्वांचल को साधने के लिए बन रहे नए समीकरण

Mainpuri By Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन पत्र जारी कर दिया है...

Update: 2022-11-29 14:40 GMT

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगेगा धुर विरोधी रहा बाहुबली, पूर्वांचल को साधने के लिए बन रहे नए समीकरण

Mainpuri By Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद बाहूबली धनंजय सिंह को डिंपल यादव के लिए प्रचार करने का काम भी सौप दिया है। 

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ केसी त्यागी भी मैनपुरी पहुँच गये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मैनपुरी में धनंजय सिंह की उपस्थिति के साथ ही पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है। बता दें कि भाजपा से नाता तोड़ने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके बाद बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन का असर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी दिखाई पड़ेगा। 

ठाकुर बाहुल्य इलाके में धनंजय को कमान

जद यू. की तरफ से जारी समर्थन पत्र

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सपा ठाकुर बाहुल्य इलाके में धनंजय को प्रचार के लिए उतार सकती है। इस वजह से पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है। 

सपा के धुर विरोधी रहे हैं धनंजय

माना जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जिस तरह से धनंजय की उपस्थिति हुई है, उससे पूर्वांचल का सियासी समीकरण बदलना तय है। अभी तक धनंजय सिंह यादव पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के धुर विरोधी रहे हैं। वह बसपा से सांसद चुने जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर भी रहे हैं। जौनपुर की मल्हनी से विधानसबा चुनाव धनंजय सिंह ने लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें सपा विधायक लकी यादव ने हराया था। 

आजमगढ़ में ठेकेदार की हत्या का मामला 

जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी और धनंजय सिंह के बीच सीधी टक्कर हुई थी। जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, वाराणसी, चंदौली तक धनंजय सिंह का प्रभाव रहा है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव माफिया धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने जनवरी 2021 में आजमगढ़ के ठेकेदार अजीत सिंह की हत्या की साजिश करने पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।  

Tags:    

Similar News