छत्रपति शिवाजी के मसले पर भड़की सुप्रिया सूले, कहा - भाजपा को उनका नाम लेने का हक नहीं

Maharashtra Politics News : सुप्रिया सूले ( Supriya sule ) ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari ) और भाजपा नेता लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Shivaji Maharaj ) का अपमान करने का पाप कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बंद करना चाहिए।

Update: 2022-11-23 06:13 GMT

Supriya Sule News : छत्रपति शिवाजी के मसले पर भड़की सुप्रिया सूले, कहा - भाजपा को उनका नाम लेने का हक नहीं

Maharashtra Politics News : छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Shivaji maharaj ) पर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari ) का बयान सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीति गरम है। अब राष्ट्रवा​दी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) की सांसद सुप्रिया सूले ( Supriya Sule ) ने इस बात को लेकर भाजपा ( BJP ) पर पलटवार किया है। उन्होंने गर्वनर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ( Sudhansu Trivedi ) पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने त्रिवेदी पर यह आरोप लगाया है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक ने मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। बता दें कि शिवाजी महाराज के मुद्दे पर अब एनसीपी, शिवसेना ( Shiv Sena ) और कांग्रेस ( Congress ) सड़क पर उतर आई है और भाजपा नेताओं के बयान का खुलकर विरोध कर रही हैं।

भाजपा इस योग्य नहीं कि शिवाजी महाराज का नाम ले

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ( Supriya sule ) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Shivaji maharaj )  के बारे में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी का बचाव कर रही है। पार्टी को इस मामले में बोलने का भी अधिकार नहीं है। वे मराठा राजा का नाम लेने के योग्य भी नहीं हैं। इस मसले पर एनसीपी पुणे शहर इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने दिनों का प्रतीक बताने वाली उनकी टिप्पणी पर राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता कोश्यारी की तरह कपड़े पहने दिखाई दिए। उन्होंने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Full View

कोश्यारी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

सुले यहीं पर नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल लगातार भारत के महानायकों के बारे में बात कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिेवेदी के एक वीडियो वायरल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ये लोग लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का पाप कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बंद करना चाहिए। सुप्रिया सूले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्यपाल के बयान का बचाव करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यदि विपक्ष कुछ करता है तो यह गलती हो जाती है और अगर भाजपा कुछ करते हैं तो ऐसा नहीं है। यह उनका दोहरा मापदंड है। उन्होंने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री फडणवीस से इससे अधिक उम्मीद कर रही थी। वे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। आपकी एक अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन अगर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है और यदि आप इसका बचाव कर रहे हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

गलती एक बार होती है, बार-बार नहीं

Maharashtra Politics News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सूले ने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि एक बार गलती हो सकती है, लेकिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बार-बार बोलते रहे हैं। वह बार-बार अपराध कर रहे हैं। जब गलती बार-बार होती है तो वह गलती नहीं रहती। यह एक विकल्प बन जाता है। चार दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के प्रतीक थे और उनकी जगह बाबासाहेब अंबेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ले ली है।  

Tags:    

Similar News