TamilNadu Urban Local Body Poll : हिजाब पहनकर वोट डालने गई मुस्लिम महिला तो भाजपा के बूथ एजेंट ने किया हंगामा

TamilNadu Urban Local Body Poll : तमिलनाडु के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट डालने आई एक मुस्लिम महिला का मतदान केंद्र पर विरोध किया गया...

Update: 2022-02-19 10:16 GMT

हिजाब पहनकर वोट डालने गई मुस्लिम महिला तो भाजपा के बूथ एजेंट ने किया हंगामा

TamilNadu Urban Local Body Poll : तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर एक मुस्लिम महिला हिजाब (Hijab) पहने वोट डालने पहुंची तो भाजपा के बूथ एंजेंट (BJP Booth Agent) ने उसका विरोध किया। हालांकि बाद में पुलिस और अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद महिला ने अपना वोट डाला।

बता दें कि हाल ही में कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पहनने पर विवाद (Karnataka Hijab Controvercy) हुआ है, यह मुद्दा धीरे-धीरे देश में फैला। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह घटना पड़ोसी राज्य कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद का नतीजा है।

खबरों के मुताबिक ये घटना तमिलनाडु (Tamilnadu urban Local body Poll) के मदुरै जिले की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें मतदान केंद्र पर भाजपा के बूथ समिति के सदस्य को हिजाब पहनी महिला के प्रवेश करने पर आपत्ति उठाते हुए देखा जा सकता है। 

भाजपा कार्यकर्ता ने कथित तौर पर महिला को हिजाब उतारने के लिए भी कहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों और डीएमके व एआईडीएमके के सदस्यों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद ही वह महिला अपने मताधिकार का उपयोग कर पायी। वहीं पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता को बूथ छोड़ने के लिए कहा।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर तमिनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और विधायक उदयनिधि ने कहा कि भाजपा हमेशा से ऐसा करती रही है। हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं। तमिलनाडु की जनता जानती है कि किसे चुनना है और किसे नकारना है। वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

तमिलनाडु में 11 साल बाद एक ही चरण में 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12607 पदों के लिए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के अलावा सभी स्थानों पर वेब स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी कैमरों समेत अतिरिक्त मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। राज्य में मतदान केंद्र पर करीब 1 लाख पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Tags:    

Similar News