The Great Khali Join BJP : राजनीति के मैदान में उतरे WWE रेसलर द ग्रेट खली, भाजपा का थामा दामन

The Great Khali Join BJP : WWE रेसलर द ग्रेट खली आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं....

Update: 2022-02-10 09:37 GMT

(केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली)

The Great Khali Join BJP : पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) औपचारिक रूप से भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

खली का असल नाम दलीप सिंह राणा है और वह हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके सपा में जाने के कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन आज औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामने के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया है।

भाजपा में शामिल होते ही खली ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं... मुझे लगता है कि देश के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ।

आपको बता दें कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों जताई जा रही थी। हालांकि पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने कल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी।

Tags:    

Similar News