'जिसने दूसरों को नंगा किया, वह आज खुद नंगा हो गया' BJP नेता किरीट सोमैया MMS कांड पर महाराष्ट्र कांग्रेस हमलावर

Kirit Somaiya MMS Kand : महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एक मिनट के इस MMS को सोमैया बता रहे फेक....

Update: 2023-07-18 10:55 GMT

Kirit Somaiya MMS Kand : महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया आज सोशल मीडिया सनसनी बने हुए हैं और इसका कारण है उनका एक मिनट का एक अश्लील जिसमें वह आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं, हालांकि इस वीडियो को उन्होंने फेक बताते हुए इसे विपक्ष की चाल बताया है। गौरतलब है कि इस वीडियो को एक मराठी चैनल ने ब्लर करके प्रसारित किया था, जिसके बाद मीडिया और राजनीति में हंगामा बरपा हुआ है। हालांकि यह वीडियो फेक है या सही इसकी जनज्वार पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोमैया ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है कि उन्हें बदनाम करने के इरादे से फर्जी वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। फडणवीस को लिखे पत्र में सोमैया ने वीडियो फुटेज की जांच करने की मांग कर डाली है।

सोशल मीडिया पर किरीट लिखते हैं, 'एक न्यूज़ चैनल पर मेरी वीडियो क्लिप दिखाई गई। दावा किया जाता है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान किया है और ऐसी कई वीडियो क्लिप उपलब्ध हैं और कई महिलाओं से मेरे खिलाफ हुए उत्पीड़न के बारे में शिकायत की है। मैंने कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध है कि ऐसे आरोपों की जांच करें और वीडियो की सत्यता की जांच करें।'

किरीट सोमैया का एमएमएस वायरल होने के बाद विपक्ष उन पर हमलावर हो गया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे जोकि उद्धव ठाकरे गुट से हैं, ने किरीट सोमैया के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए बयान दिया है, 'मुझे किरीट सोमैया के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। हम इस विषय को सही मंच पर उठाने जा रहे हैं। मेरे लिए शिकायत करने वाली महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।'

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस की नेत्री यशोमति ठाकुर कहती हैं, भाजपा हमेशा नैतिकता की बात करती है। अब उसे किरीट सोमैया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। तो शरद पवार गुट की NCP नेता विद्या चव्हाण ने भाजपा को घेरते हुए कहा है, जब किरीट सोमैया खुद अश्लील हरकतें कर चुके हैं तो उन्हें दूसरों पर कीचड़ उछालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले की तरफ से ट्वीटर पर जारी बयान में कहा गया है, भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में महाराष्ट्र को कलंकित करने का पाप किया है। एक निजी समाचार चैनल द्वारा दिखाए गए पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया के आपत्तिजनक वीडियो को देखने के बाद ही इस मामले पर अधिक बोलना उचित होगा, लेकिन जिसने दूसरों को नंगा किया, वह आज नंगा हो गया।

किरीट सोमैया पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कहते हैं, 2014 से राज्य में सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का माहौल है। भाजपा ने मेरे महाराष्ट्र को कहां पहुंचा दिया? ऐसी स्थिति बन गई है। जो शख्स दूसरों के कपड़े उतारता था, अब उसके कपड़े उतार दिये गये हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए ये मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जनता के मुद्दे कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। महंगाई, किसान, महिलाएं, कानून व्यवस्था, युवाओं के मुद्दे हैं। महंगाई आसमान छू रही है, किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई हैं, सरकार विधानसभा में घोषणाएं करती है लेकिन किसानों तक मदद नहीं पहुंचती, कांग्रेस पार्टी के लिए इन मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।

बयान में आगे कहा गया है, 'बेरोजगारी की समस्या बहुत गंभीर है, राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करने में आनाकानी कर रही है। राज्य में शिक्षकों के 50 से 60 हजार पद खाली हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है और सेवानिवृत्त शिक्षकों को वेतन पर रखने का सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। यह सरकारी आदेश शिक्षक बनने के इच्छुक युवक-युवतियों का घोर अपमान है। सरकार के इस आदेश के खिलाफ पुणे में भी बेरोजगार युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. पटोले ने यह भी कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और युवाओं को न्याय देना चाहिए।'

Tags:    

Similar News