'वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल जीत नहीं सकते, अडानी के घोटालों पर चुप नहीं बैठूंगा', सिसोदिया के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी

sanjay Singh Arrest : गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है, मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है। मैंने Adani के घोटालों का खुलासा किया, ED के पास शिकायतें कीं, लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई। Modi जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी Adani के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा...

Update: 2023-10-04 15:03 GMT

Sanjay Singh Arrest : दिल्ली आबकारी घोटाला (Delhi Excise Policy Case) केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार 4 ​अक्टूबर की शाम 5.30 बजे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP Sanjay Singh Arrested) की गिरफ्तारी कर ली है।

गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है, 'मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है। मैंने Adani के घोटालों का खुलासा किया, ED के पास शिकायतें कीं, लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई। Modi जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी Adani के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा।'

गौरतलब है कि ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर आज सुबह 7 बजे छापा मारा था। संजय सिंह को ईडी पूछताछ के लिए अपने दफ्तर में ले गयी है। आज रात उन्हें ईडी के लॉकअप में रखा जायेगा। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार 5 अक्टूबर की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।'

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने मीडिया को दिये बयान में कहा,'ईडी की टीम ने सुबह आकर पूरी जांच की, पूरे कमरे, अलमारी, सारी चीजों की छानबीन की है। उनको कुछ नहीं मिला है। प्रॉसेस पूरा हो गया था, लेकिन अभी क्या हुआ कि अचानक उनको गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनकी यही सजा मिली हुई है कि उनको जेल में डाल दिया जाए और सच्चाई की हमेशा जीत हुई है। हम चाहते हैं कि सच्चाई की ही जीत होगी तो वो सत्य के लिए लड़े हैं। उनके साथ हम हैं। उन्होंने बदतमीजी से बात की है। सारे घर को उथल-पुथल कर रखा है। मतलब कुछ उनको मिला ही नहीं सीज करने के लिए। गिरफ्तारी की आधार आपको पता है कि सच्चाई बोलने के लिए और अडानी-अंबानी के लिए बोलने के लिए तो ऊपर से प्रेशर पड़ा है, इसलिए उन्होंने गिरफ्तार किया है। सवाल कुछ नहीं किए उन्होंने, थोड़ा-बहुत जो भी पूछा और नॉर्मल था, ऐसा कुछ नहीं था लेकिन फिर भी उन लोगों का एक मनगढ़ंत षडयंत्र था, हमारे पति बहादुर हैं, वो ऐसे ही लड़ते रहेंगे, हमारा परिवार उनके साथ है।'

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट किया है, 'भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिराएगा। चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ दिख रही है। मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ्तार कर लिया। ED का एक दफ्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुजारा होता है।'

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया है, 'कल पत्रकारों पर रेड के बाद आज सांसद और AAP नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी का एक ही संदेश है: विरोध के हर स्वर को कुचला जाएगा। और इसका एक ही जवाब होना चाहिए: हम चुप नहीं रहेंगे। यह वक्त किंतु परंतु का नहीं है, हर देशभक्त को एक साथ खड़ा होना होगा।'

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में शराब घोटाला मामले में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा, जिसके बाद यह मीडिया की सुर्खियां बना था। इसके बाद दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी, जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी सामने आया था।

आरोप लगे हैं कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। आम आदमी पार्टी द्वारा इस आरोप का खंडन किया था। दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था।

Tags:    

Similar News