RSS बैकग्राउंड के तीन नेताओं को बीजेपी संगठन में दी गई अहम जिम्मेदारी

संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद ‘संगठक’ पर नियुक्त किया गया है, वहीं सौदान सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है...;

Update: 2021-01-01 02:30 GMT
RSS बैकग्राउंड के तीन नेताओं को बीजेपी संगठन में दी गई अहम जिम्मेदारी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली, जनज्वार। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में फेरबदल किया है। बीजेपी द्वारा संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तीन पूर्णकालिक प्रचारकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि तीनों पहले से ही पार्टी में जिम्मेदार पदों पर काम कर रहे थे।

इस क्रम में पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद 'संगठक' पर नियुक्त किया है। वहीं सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश इसी पद पर बने रहेंगे लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। भाजपा ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी है।

शिव प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे, लेकिन अब उन्हें मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं वी. सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे।

शिव प्रकाश इससे पहले राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखा करते थे। रायपुर से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड में पार्टी का कामकाज देख रहे सौदान सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे।

बता दें कि तीनों नेता वी.सतीश, शिव प्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्ण कालिक प्रचारक भी रहे हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags:    

Similar News