तिरंगा यात्रा निकाल रहे मंत्री जी के सामने लोगों ने रख दी अपनी समस्याएं, समर्थकों संग उलटे पांव भागे मंत्री

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भाजपा सरकार के मंत्री तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे जिस दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं बताने लगे लोगों की परेशानियां सुनते ही बीजेपी नेता वहां से खिसक गए...

Update: 2022-08-15 10:53 GMT

तिरंगा यात्रा निकाल रहे मंत्री जी के सामने लोगों ने रख दी अपनी समस्याएं, अपने समर्थकों संग उलटे पांव भागे मंत्री, वीडियो शेयर कर सपा ने साधा निशाना

देश में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके चलते हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी नेता लोगों को घर घर जाकर तिरंगा दे रहे हैं। कहीं मुफ्त में तिरंगे बाटें जा रहे हैं तो कहीं 20-20 रुपए में तिरंगे बेचें जा रहे हैं। बीजेपी नेता इसके साथ-साथ तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं।

लोगों की समस्याएं सुन खिसके मंत्री

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भाजपा सरकार के मंत्री तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे जिस दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं बताने लगे लोगों की परेशानियां सुनते ही बीजेपी नेता वहां से खिसक गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मंत्री जी के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए लिखा गया है। जनता की समस्याओं से भाग रहे भाजपा सरकार के मंत्री। चित्रकूट में तिरंगा लेकर पहुंचे मंत्री को लोगों ने जलभराव की समस्या बताई तो वो भाग निकले। यह बेहद शर्मनाक है। जन समस्याओं से भागने वाले नेता भला कैसे करेंगे जनकल्याण। किस हक से चुनावों में वोट मांगने जाते हैं भाजपाई।

भाजपा नेता के पैरों में पड़ा तिरंगा

बीते दिन शनिवार को चित्रकूट में भाजपा नेता तिरंगे का अपमान करते नजर आए। भाजपा नेता तिरंगा अभियान चला रहे हैं और लोगों को भी यह सलाह दे रहे हैं कि वो तिरंगे का सम्मान करे परन्तु भाजपा नेता खुद इस पर अमल करना भूल गए हैं। दरअसल असम में तिरंगा नेता जी के पैरों के पास पड़ा है। जिसको लेकर समाजवादी ट्विटर हैंडल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है। पैरों पर रख तिरंगे को अपमानित कर रहे भाजपाई। चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़ा राष्ट्रीय ध्वज, वो फोटो खिंचाने में मस्त, शर्मनाक असल राष्ट्रवाद की शिक्षा ग्रहण करें भाजपा के लोग, देश के सम्मान के साथ ना हो समझौता। प्रतिदिन खुल रही झूठे देश प्रेमियों की पोल। 

Tags:    

Similar News