UP Election 2022 से पहले BJP और BSP को झटका, 7 बागी विधायकों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

UP Election 2022 : भाजपा (BJP) और बसपा (BSP) के सात बागी विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

Update: 2021-10-30 08:58 GMT
(समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा और बसपा के बागी विधायक)

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा और भाजपा (BSP And BJP) को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को पार्टी के मुख्यालय पर लखनऊ में बसपा के 6 बागी विधायक और 1 भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पार्टी का नारा बदल देंगे। 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' की जगह नारा बदल के नाम होगा 'मेरा परिवार भागता परिवार' रख देंगे।

इस मौके पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए। समाजवादियों का मानना है कि जो कांग्रेस (Congress) है वही भाजपा (BJP) है जो भाजपा है वही कांग्रेस है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनते हैं और अपने गोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वही भी हमारे ही साथ रहेंगे।

बसपा (BSP) के जिन छह बागी विधायकों ने सपा का दामन थामा है उनमें सुषमा पटेल, हरगोविंद भार्गव, असलम चौधरी, असलम राइनी, हाकिम लाल बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी शामिल हैं। वहीं भाजपा के बागी विधायक राकेश राठौर भी सपा में शामिल हुए।

इससे पहले शुक्रवार 29 अक्टूबर को चार बार विधायक और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हरेंद्र मलिक ने करीब बीस साल बाद समाजवादी पार्टी में वापसी की थी। उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में वापसी की। उनके साथ दो बार के पूर्व विधायक पंकज मलिक, चरथावल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिल्ले हैदर समेत काफी संख्या में जिले के कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने पर हरेंद्र मलिक ने कांग्रेस को बंजर और समाजवादी पार्टी को उपजाऊ भूमि बताया। 

इसके अलावा समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल सिंह कश्यप (Jaspal Singh Kashyap) ने भी समाजवादी पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। गोवर्धन मथुरा के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी (Vino Chaudhary) व लखनऊ के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हैदर (Abbas Hyder) कांग्रेस छोड़कर आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। बसपा को छोड़कर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जिल्ले हैदर व बलरामपुर के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने भी समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण की।


Tags:    

Similar News