UP Election 2022 : अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद इमरान मसूद की नाराजगी हुई दूर, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे इमरान मसूद अब सहारनपुर से चुनाव नहीं लड़ने की बात मान गए हैं। इस बारे में कल उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी।

Update: 2022-01-21 04:45 GMT

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद इमरान मसूद की नाराजगी हुई दूर। 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासल उलटफेर का सिलसिला जारी है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) से नाराज चल रहे इमरान मसूद ( Imran Masood ) अब सहारनपुर से चुनाव नहीं लड़ने की बात मान गए हैं। इस बारे में कल उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान चुनाव लड़ने या न लड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि अखिलेश से बातचीत के बाद इमरान मसूद चुनाव नहीं लड़ने पर राजी हो गए हैंं। इसके बदले अखिलेश यादव ने उन्हें चुनाव बाद एमएलसी बनाने का भरोसा दिया है।

बता दें कि इमरान मसूद सहारनपुर से ताल्लुक रखते हैं। हाल ही में वह कांग्रेस ( Congress ) को छोड़ सपा में शामिल हुए थे। लेकिन सहारनपुर से टिकट न मिलने पर वो नाराज हो गए थे और अलग चुनाव लड़ने का ऐलान तक कर दिया था। लेकिन कल उनकी लखनउ में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया है कि अब वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

सहारनपुर में जनाधार वाले नेता हैं मसूद

इमरान मसूद को सहारनपुर में सबसे बड़े जनाधार वाला नेता माना जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वेस्ट यूपी के सियासी दिग्गज रहे मरहूम काजी रशीद मसूद की राजनीतिक विरासत को इमरान मसूद संभाल रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं पर उनकी खासी पकड़ है। इस बात का सबूत इमरान मसूद कई बार दे चुके हैं। चाहे वह 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव या 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम रहे हो। इसका सबसे पहला सबूत 2007 विधानसभा चुनाव में उन्होंने दिया था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम यादव की सरकार थी। जगदीश राणा सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इसी दौरान जब 2007 का विधानसभा चुनाव हुआ, तो तत्कालीन केबिनेट मंत्री जगदीश राणा के खिलाफ इमरान मसूद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी। यही नहीं इमरान मसूद ने सबको चौंकाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा के जगदीश राणा को चुनाव हरा दिया।

Tags:    

Similar News