UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने आशीष मिश्रा की जमानत पर कसा तंज, BJP सरकार को बताया जुल्मी हुकूमत की सियासत

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है कि 'खबरदार रहना जुल्मी हुकूमत की सियासत से, उनके पाले पोसे बाहर आ रहे हैं हिरासत से...

Update: 2022-02-10 14:51 GMT

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हुई। सभी मतदान केंद्रों में भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा और योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। वहीं आज लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है।

आशीष मिश्रा को मिली जमानत

बता दें कि लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे को जमानत दे दी गई है। आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। यह जस्टिस राजीव सिंह एकल पीठ ने दिया है। बीते 18 जनवरी को लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि अजय मिश्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल 3 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

वहीं अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत पर राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आशीष मिश्रा की जमानत पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है कि 'खबरदार रहना जुल्मी हुकूमत की सियासत से, उनके पाले पोसे बाहर आ रहे हैं...हिरासत से।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आशीष मिश्रा टेनी की जमानत को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि 'सत्ता के संरक्षण में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला। सत्ता ने किसानों कि न्याय को आस को कुचला।

आज पूरे देश के किसान दुखी हैं, गुस्से में हैं। मेरे किसान भाइयों-बहनों कांग्रेस पार्टी न्याय की आवाज दबने नहीं देगी। न्याय के लिए हम आपके साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।

Tags:    

Similar News