UP Election 2022 : अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, यूपी के इस सीट से हो सकते है खड़े

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव मैनपुरी से पार्टी के कैंडिडेट हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का पावर सेंटर माना जाता है...

Update: 2022-01-09 15:00 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग के तारीखों का ऐलान करते ही राज्य में अब आचार संहिता भी लागू हो गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जातीय समीकरण को साधते हुए हर एक विधानसभा सीट पर गहन मंथन कर रही है। वहीं अब सत्ता में गद्दी पाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा सकते हैं। अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि अखिलेश यादव के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मथुरा से विधायकी चुनाव लड़ने पर चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं।

मैनपुरी से हो सकते है खड़े

राजनीतिक दलों में चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में मीडिया में खबर है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव मैनपुरी से पार्टी के कैंडिडेट हो सकते हैं। बता दें कि राजनीतिक गलियारों में मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का पावर सेंटर माना जाता है। बता दें कि मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा से सांसद हैं।

इसके साथ ही मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गृह जिला भी है। 2012 में जब सपा की सरकार सत्ता में आई थी तो मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। जो कि उस वक्त एमएलसी थे। 2017 में हार का सामना करने के बाद 2019 में आजमगढ़ सीट से सांसद चुने गए थे।

मैनपुरी सीट को माना जाता है सेफ

इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि अखिलेश यादव मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिहाज से सबसे सुरक्षित मानी जा रही है। बता दें कि 2017 के चुनाव में मोदी लहर होने के बावजूद भी इस सीट से बीजेपी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हरा नहीं पाई थी। इस सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

सपा का मैनपुरी सीट पर है दबदबा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैनपुरी सदर सीट पर 2002 से 2007 के बीच का कार्यकाल छोड़कर गिना जाए तो 1996 से ही समाजवादी पार्टी का सीट पर काफी दबदबा रहा है। वहीं किसी भी कैंडिडेट की नैय्या पार लगाने के लिए जातीय समीकरण भी सपा के फेवर वाले हैं। बता दें कि इस सीट पर अकेले यादव-मुस्लिम मिलाकर 26-27 फीसदी से करीब है।

मैनपुरी में तीसरे चरण में होगा मतदान

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड शामिल है। 75 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इस वजह से उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा राज्य होने का पद प्राप्त है। बता दें कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के बाद 4 विधानसभा सीटों वाली मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होना है। बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होनी है। वहीं 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News