UP Chunav 2022: फिरोजाबाद में बोले अखिलेश- सपा गठबंधन ने लगाया शतक, सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत का दावा कर दिया है।

Update: 2022-02-17 11:14 GMT

UP Chunav 2022: फिरोजाबाद में बोले अखिलेश- सपा गठबंधन ने लगाया शतक, सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में ही समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने शतक मार लिया है। अगले दो चरणों में सपा की सरकार बन जाएगी।

फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि पहले दो चरण में उनके गठबंधन ने शतक मार लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे समर्थकों ने जान लिया है कि सपा गठबंधन के लोगों ने पहले और दूसरे चरण के मतदानों में शतक मार लिया है। तीसरे-चौथे चरण में सपा की सरकार बनेगी। सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर सन्नाटा होगा और भूत नाचेंगे। बूथ पर कोई मक्खी मारने वाला भी नहीं होगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को पौष्टिक खाना देगी। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को पौष्टिक खाना देगी। हमें अगर घी और सरसों का तेल गरीबों को मुफ्त में देना पड़ा तो हम वह भी देंगे। शहरों में गरीब मजदूरों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। हम उनके लिए कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग गुंडा, अपराधी, माफिया कह रहे हैं। समाजवादी लोग इस तरह का काम नहीं करते हैं। माफिया लोग वो हैं जो माफिया को क्रिकेट खेलने का मौका देते हैं। मैं कहता हूं कि जिन्हें कानून तोड़ना है वो समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दें।

अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के नसीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग जाति जनगणना नहीं कराना चाहते हैं। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों का सम्मान बचाने का चुनाव है। सपा सरकार बनने पर जाति जनगणना कराकर हर जाति के लोगों को स्थान और सम्मान देने का काम करेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इन्हीं परियोजनाओं को लेकर तंज किया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट में कहा, "झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें। कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं, जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था।"

Tags:    

Similar News