UP Election 2022 : अखिलेश यादव का बड़ा बयान- कानून तोड़ने वाले लोग SP को न करें वोट

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने ऐसे लोगों से समाजवादी पार्टी को वोट ना देने की अपील की है, जो कानून व्यवस्था को तोड़ते हैं, बरेली में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी...

Update: 2022-02-11 08:15 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासत और सियासी घमासान के बीच अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में अखिलेश यादव ने ऐसे लोगों से समाजवादी पार्टी को वोट ना देने की अपील की है, जो कानून व्यवस्था को तोड़ते हैं। बिजनौर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बरेली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी। कानून व्यवस्था को लेकर जो सवाल खड़े होते हैं, वह भाजपा का प्रचार है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने वादा किया कि पुरानी पेंशन उसी तरीके से बहाल होगी, जिस तरह से कर्मचारी चाहते हैं।

अखिलेश यादव का बयान

बता दें कि प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि समाजवादी पार्टी किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी। हर वर्ग का सम्मान होगा और जहां तक कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं, यह भारतीय जनता पार्टी का प्रचार है। उसके बावजूद भी मैं यह कहना चाहता हूं कि जिन लोगों को कानून तोड़ना है, वह समाजवादी पार्टी को वोट ना दें। साथ ही साथ यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आप किसी भी पुलिस अधिकारी से या जो पुलिस विभाग को ठीक से समझता है, वह जानता है कि उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ा बदलाव डायल 100, वह किया था समाजवादी पार्टी की सरकार ने, अभी 15:20 मिनट में गाड़ी पहुंचती है। हम इसकी संख्या बढ़ाएंगे।'

सपा को मिल रहा है सबका समर्थन

पहले चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के वोट के बाद परिणाम 10 मार्च को नहीं बल्कि 10 फरवरी को ही आ गया है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। किसान नौजवान हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार का डबल करने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने किल्लत-जिल्लत के अलावा कुछ नहीं दिया। जिनके परिवार नहीं वह परिवार वालों का दर्द नहीं समझ सकते।

सीएम योगी पर बोला हमला

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये वह मुख्यमंत्री हैं, जिनका मेनिफेस्टो में फोटो ही नहीं है, इसका मतलब इन्होंने साढ़े 4 साल में कोई काम ही नहीं किया। भाजपा की एक गाड़ी निकल पड़ी है, भोंपू लगाकर झूठ बोलने के लिए। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सीएम योगी को घर पहले ही घर भेज दिया है। बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया।

Tags:    

Similar News