UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने अयोध्या में CM योगी पर साधा निशाना, बोले- बाबा मुख्यमंत्री ने जनता को दिया है सिर्फ धोखा

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने शंखनाद करते हुए भगवान राम और श्री कृष्ण को नमन करने के बाद कहा कि प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है, प्रदेश में सपा की सरकार ही विकास कर सकती है...

Update: 2022-02-25 13:28 GMT

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार में जुटे हुए हैं। राजनीतिक गहमा गहमी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार को अपने निशाने पर लिया है। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राम नगरी अयोध्या में चुनाव प्रचार किया है

अयोध्या में भगवन राम और श्रीकृष्ण को किया याद

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शुक्रवार 25 फरवरी को अयोध्या में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनते ही क्षेत्र का चौतरफा विकास किया जाएगा। अखिलेश यादव ने शंखनाद करते हुए भगवान राम और श्री कृष्ण को नमन करने के बाद कहा कि प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार ही विकास कर सकती है।

सपा सरकार में जनता को मुहैया कराएंगे राशन

राम की नगरी अयोध्या में सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के तमाम नेता आए होंगे। छोटा नेता आया होगा तो छोटा झूठ बोला होगा। सबसे बड़े नेता ने सबसे बड़ा झूठ बोला होगा। अखिलेश यादव ने अपने जनसभा में जनता से पूछा कि किसानों की आय दोगुनी तो दूर यहां यहां खाद तक नहीं दिला पाए। उसकी भी चोरी हो गई। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में चलाने का वादा किया था। मगर पेट्रोल डीजल महंगा होने के बाद गाड़ी पर चलना मुश्किल हो गया है। मार्च के बाद राशन नहीं मिलेगा| बजट में इंतजाम ही नहीं किया गया है लेकिन समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश की जनता को राशन मुहैया कराया जाएगा।

घोषणा पत्र के वादे पूरा नहीं करती है भाजपा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हर चीज महंगी हो गई है। बिजली का बिल आने पर जनता को करंट लगता है। हर कोई दुखी है। जनता महंगाई का बदला इनको सत्ता से बेदखल करके लेगी। गरीबों को राशन चुनाव के चलते मिल रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ पूरा नहीं हुआ है। नया जारी कर दिया है। उन्हें दो मिनट का मौन रखना चाहिए। भाजपा नेता कद के हिसाब से झूठ बोलते हैं। छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। हमारी और उनकी बात मत मानो। आप खुद रिसर्च कर लो। उनका झूठ मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News