UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, वीडियो ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

UP Election 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो वीडियो ट्वीट किया है, वीडियो में एक बच्चा कहता वह दिखाई दे रहा है कि इतना तो मजनू भी नहीं पिटा लैला के प्यार में, जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में...;

Update: 2022-02-19 05:20 GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

  • whatsapp icon

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है। इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने बेरोजगार छात्रों की तुलना मजनू से कर दी है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक बच्चे का वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि 'छोटे सरकार... कह गए बड़ी बात।' बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो वीडियो ट्वीट किया है, वह एक बच्चे का वीडियो है। इस वीडियो में एक बच्चा कहता वह दिखाई दे रहा है कि 'इतना तो मजनू भी नहीं पिटा लैला के प्यार में, जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में।' बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को होंगे मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर चुनाव 20 फरवरी को होना है। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण पर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के नजरें टिकी हुई है। इसका मुख्य कारण करहल विधानसभा सीट है। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं| इससे पहले जालौन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने BJP और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर निशाना साधा था| अखिलेश यादव ने खासकर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों मिट्टी की कसम खाइए कि आप भाजपा का सफाया कर देंगे| जनसभा में अखिलेश यादव ने वापस लिए गए 3 कृषि कानूनों का भी उल्‍लेख किया था|

यूपी में होगा बीजेपी का सफाया

बता दें की जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा था की 'जो 3 (कृषि) कानून लाए गए थे, उनके खिलाफ किसान खड़ा हुआ| 750 किसान शहीद हुए तब जाकर कानून वापस हुए| ये जानते थे कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में इनका सफाया हो जाएगा, इसीलिए इन्‍होंने काले कानून वापस लिए|' इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ने महंगाई को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला था| अखिलेश यादव ने पूछा कि यदि इनका (BJP) एक भी नेता महंगाई पर बोल रहा हो तो बता दीजिए|

Tags:    

Similar News