UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा BJP का डिजिटल इंडिया

UP Election 2022 : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) ने डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा की थी, डिजिटल इंडिया दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है, बाबा जी शायद कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं जानते...

Update: 2022-02-14 14:04 GMT

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभाव चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है| वहीं आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है| इस बीच सभी पार्टियों के नेता जनता से जमकर वोट करने की अपील कर रहे है| वहीं समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है|

अखिलेश यादव ने बोला हमला

बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि 'बीजेपी (BJP) ने डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा की थी। डिजिटल इंडिया दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। बाबा जी शायद कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं जानते। सपा 22 लाख नौजवानों को कंप्यूटर के माध्यम से नौकरी देगी। राठ कस्बे के बीएनवी डिग्री कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाएंगे।'

कोरोना काल का किया जिक्र

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बातें हमीरपुर में कही है। अखिलेश यादव ने आज सोमवार 14 फरवरी को बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के मरीजों को न दवाई मिली न राहत। समाजवादी एंबुलेंस ने लोगों की जान बचाई है।

सपा सरकार में शुरू होंगी कई योजनाए

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुंदेलखंड में सरसों तेल की मिल लगाई जाएगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की जेब से पैसे निकाल अमीरों के घर भरे जा रहे हैं। आगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की सपा की सरकार में 3 सौ यूनिट मुफ्त बिजली, 15 सौ रुपये समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

Tags:    

Similar News