UP Election 2022 :अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा, बोले- पहले चरण से ही सपा के पक्ष में चल रही है हवा, बीजेपी पर लगाए कई आरोप

UP Election 2022 : जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले ही चरण के मतदान से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party In UP Chunav) के पक्ष में हवा चली है और सपा की सरकार बन रही है...

Update: 2022-02-28 10:44 GMT

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार बीजेपी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर रहते हैं| इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है| साथ ही उन्होंने सपा सरकार बनने को लेकर जनता से कई वादे और दावे किए है|

समाजवादी पार्टी के पक्ष में चल रही है हवा

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगा। अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले ही चरण के मतदान से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party In UP Chunav) के पक्ष में हवा चली है और सपा की सरकार बन रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर जिले की पांचों विधानसभा सीटें सपा को मिलने जा रही हैं और आजमगढ़ जिले की भी सभी सीटें सपा ही जीतेगी।

भाजपा का हो गया है सफाया

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'जनता पहले से तैयार है, ऐसा जोश और उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला।' साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि पांच चरणों में भाजपा को मतदाताओं ने नकार दिया और छठे चरण में आते-आते भाजपा का सफाया तय है।' बता दें कि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2019 के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुभाष राय विजयी हुए थे लेकिन टिकट कटने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गये और इस बार भाजपा के उम्मीदवार हैं।

जनता ने निकाल दी गर्मी निकालने वालों की भाप

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा के लोगों ने अपने घरों और गाड़ियों से झंडे उतार लिए है और जिस विधानसभा में जनता ने सपा को उपचुनाव में जिता दिया, मुझे तो ऐसा लग रहा है इस बार जब आप वोट डालने जाओगे तो भाजपा के बूथ पर भूत नाचेंगे।' साथ ही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 'जो गर्मी निकालने वाले थे जनता ने उनकी भाप निकाल दी है।' अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है और इसलिए सरकारी प्रतिष्ठान निजी हाथों में बेचे जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News