UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने किया CM योगी पर पलटवार, बोले- विकास दिखाने के लिए लगाते हैं चीन की फोटो

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है, भाजपा रणनीति से चलती है, इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई...

Update: 2022-02-20 10:28 GMT

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप का दौर भी जारी है| बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है| तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान हो रहा है| इस दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज रविवार 20 फरवरी को जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला| बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल से चुनाव लड़ रहे हैं| वोटिंग के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है|

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बता दें की वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा पर आरोप लगाया है| अखिलेश यादव ने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है| भाजपा रणनीति से चलती है| इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई| यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया|

सीएम योगी पर साधा निशाना

इसके साथ ही अखिलेश यादव सीएम योगी पर भी जमकर हमलावर रहे| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री सत्ता में 5 साल रहे| आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं, जिम्मेदार कौन है| सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है| बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है, कोई अच्छा काम देखना नहीं है|

यूपी से बीजेपी का होगा सफाया

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बीजेपी का सफाया होगा| उत्तर प्रदेश के किसान इन लोगों को माफ नहीं करेंगे| साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन ने पहले 2 चरणों के चुनाव में शतक लगाया है| तीसरे चरण में भी हम लोग विरोधियों से आगे रहेंगे| बता दें कि अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी वोट डालने पहुंची थीं| इससे पहले शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ने भी मतदान किया| वहीं सपा के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर पर बैठकर जसवंतनगर के पोलिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे|

Tags:    

Similar News