UP Election 2022 :अखिलेश यादव का एलान, सपा की सरकार आने पर तीन गुना बढ़ेगी समाजवादी पेंशन

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रिय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की जाएगी| इसके तहत गरीब महिलाओं को सालाना 18,000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी...

Update: 2022-01-19 09:44 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रिय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज बुधवार 19 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की जाएगी| उन्होंने कहा कि इसके तहत गरीब महिलाओं को सालाना 18,000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी| पहले यह रकम 6000 रुपए होती थी|

पेंशन योजना का फायदा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुसहर जनजाति और लखनऊ (Lucknow) के करीब स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र में एक सपेरे के गांव के बारे में बताया| अखिलेश यादव ने कहा कि इन समुदाय के लोगों के लिए शत प्रतिशत समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया गया है| इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, अगर मैंने चुनाव लड़ा तो, आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही लडूंगा, क्योंकि वहां के लोगों ने मुझे जिताया था|

अपर्णा यादव हुई BJP में शामिल

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं हैं| बता दें कि अपर्णा यादव ने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है| अखिलेश यादव ने अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने का सवाल पर कहा कि अपर्णा यादव नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने काफी समझाया था| अखिलेश यादव ने कहा कि 'जिस तरह से भाजपा के टच में इधर के लोग हैं| उसी तरह भाजपा के भी कई नेता हमारे टच में हैं|'

ये लोग हुए सपा में शामिल

इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एडवोकेट भानु प्रताप सिंह और वीरांगना ऊदादेवी संगठन के लोगों की पार्टी में ज्वाइन भी कराई| साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बैंक खाते खुलवाने का श्रेय सपा सरकार में हुआ था| इसके साथ ही एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सपा में गठबंधन का मतलब सिर्फ भाजपा से देश को बचाना है|

यूपी विधानसभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे| पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होनी है| इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को होगी| तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होगी, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होनी है|, पांचवे चरण की वोटिंग 27 फरवरी होगी, छठे चरण की वोटोंग 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान डाले जाएंगे| जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे|

Tags:    

Similar News