UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने गोरखपुर में अवधेश यादव को बनाया जिलाध्यक्ष, कृष्ण कुमार बने महानगर अध्यक्ष

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी (SP) में करीब 6 महीने से खाली चल रही जिलाध्यक्ष और करीब ढाई साल से खाली चल रही महानगर अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तैनाती कर दी है...

Update: 2022-01-13 14:13 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के नेताओं ने चुनावी तैयारियों को और मजबूत व तेज करने के लिए अहम फैसला लिया है| समाजवादी पार्टी (SP) में करीब 6 महीने से खाली चल रही जिलाध्यक्ष और करीब ढाई साल से खाली चल रही महानगर अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तैनाती कर दी है। बता दें कि अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष और कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने दोनों पर दूसरी बार भरोसा जताया है।

दूसरी बार मिली है जिम्मेदारी

बता दें कि अवदेश यादव इससे पहले भी जून 2011 से जून 2014 तक जिलाध्यक्ष राज्य केरह चुके हैं। साथ ही महेश कृष्ण कुमार त्रिपाठी भी इससे पहले जून 2014 से अक्टूबर 2016 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद वोटरों में पुरानी पैठ बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नगीना साहनी को जिलाध्यक्ष बनाया था लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों के साथ ही उन्हें भी पद से हटा दिया।

निषाद चेहरे की जगह यादव चेहरे को दिया मौका

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिले की 9 सीटों में से एक ठीक-ठाक सीटों पर निषाद चेहरों को उम्मीदवार के तौर पर उतारने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी ने जिलाध्यक्ष के पद पर निषाद चेहरे की जगह यादव चेहरे को मौका दिया है ताकि संतुलन बना रहे। वहीं ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए समाजवादी ने महानगर अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया है। समाजवादी पार्टी नेताओं का कहना है कि ब्राह्मण भाजपा से नाराज है और समाजवादी पार्टी में अपना ही तो देख रहे हैं।

सभी सीट जीतने का दावा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अवधेश यादव ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका बखूबी निर्वहन करुंगा। सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को एकजुट करके 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ पर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटेंगे। साथ ही अवधेश यादव ने दावा किया कि सभी 9 विधानसभा सीटों को जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

भारी मतों से जीत का दावा

वहीं समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी नियुक्त हुए हैं। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। साथ ही कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी को साथ लेकर समाजवादी पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। साथी उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से शहर व ग्रामीण विधानसभा में पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी।

Tags:    

Similar News