अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा - 'बीजेपी ने योगी को उनके घर भेज दिया'

UP Election 2022 : भाजपा ने सीएम योगी को उनके घर भेज दिया है। अब वो अपने घर में ही रहेंगे।

Update: 2022-01-15 08:25 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में शनिवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीएम योगी को उनके घर भेज दिया है। उन्हें घर जाने पर बहुत बहुत बधाई। ऐसा भाजपा ने हार के डर से किया है। अब वो अपने घर में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगी और भाजपा को गोरखपुर की जनता सबक सिखाएगी। गोरखपुर में एसपी सभी सीटें जीतने वाली है।

मीडिया से बातचीत में एक सवाल का जवाब में कहा कि भाजपा से जिनका टिकट कटा उन्हें सपा नहीं देगी टिकट। उन्होंने कहा​ हम भाजपा से वादा करते हैं वो अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काटें, हमें उन्हें सपा से टिकट देकर चुनाव नहीं लड़वाएंगे। 

सपा की पॉलिटिक्स प्रोग्रेसिव

लेश ने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं। इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की 80 फीसदी जनता हमारे साथ हैं। इस बार जनता सरकार बदलने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रही है।

ब हम किसी और को सपा में शामिल नहीं करेंगे

आज अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम यानि केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा पर भी निशाना तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों ने दो स्टूल वाले डिप्टी सीएम देखा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में किसी भी भाजपा या अन्य दल के नेता को शामिल नहीं किया जाएगा। हमारी पार्टी ने कई विधानसभा सीटों का त्याग कर दूसरे दलों को साथ जोड़ रही है।

भाजपा पहले ही हो चुकी है हिट विकेट

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा पहले ही हिट विकेट हो चुकी है। वह पवेलियन से लौट चुकी है। बहुत जल्द ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 2012 की तरह इस बार भी घोषणा पत्र में एजुकेशन, स्वास्थ्य, सोशल स्कीम आदि का ख्याल रखा जाएगा।

फ्री में देंगे 300 यूनिट बिजली

यूपी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिजली के मुद्दे पर भी योगी आदित्यनाथ को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में किसी ने भी योगी के मुंह से बिजली कारखाने का नाम नहीं सुना। हमारी पार्टी यूपी में सोलर एनर्जी पर भी काम करेगी।

Tags:    

Similar News