UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, आम आदमी का KYC कराने वाले Modi घोटालेबाजों का नहीं करवाते क्या?

UP Election 2022 : मोदी के राम राज्य में गजब का भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा है। खास बात यह है कि घोटालेबाज तेजी से भारत छोड़ रहे हैं। क्या मोदी सरकार को इस बात की जानकारी नहीं है।

Update: 2022-02-24 09:29 GMT

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव अब पांचवें चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रमुख दलों के बीच सियासी लड़ाई सत्ता तक पहुंच के लिए बढ़त को लेकर हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी के ( PM Narendra Modi ) राम राज्य में गजब का भारत छोड़ो आंदोलन ( Quit India Movement ) चल रहा है। खास बात यह है कि घोटालेबाज ( scamsters ) तेजी से भारत छोड़ रहे हैं। क्या मोदी सरकार को इस बात की जानकारी नहीं है।




 अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने ताजा ट्विट में कहा है कि आजादी की लड़ाई में तो भाजपा का कोई योगदान नहीं था। इसीलिए भाजपा ( BJP ) के राज ( Modi Raj ) में नये तरह का 'भारत छोड़ो आंदोलन' जारी है। ताजा भारत छोड़ो आंदोलन में सबसे ज्यादा मुखर घोटालेबाज हैं। घोटालेबाज ( scamsters ) अपना पैसा लेकर भारत छोड़कर जा रहे हैं।आम आदमी का KYC करवाने वाले बैंक क्या इनका KYC नहीं करवाते हैं। अगर करवाते हैं तो क्या ये भाजपा के ताल-मेल से होने वाला घोटालों का घाल-मेल है।

एक अन्य ट्विट में उन्होंने लिखा है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय प्रवासियों और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सक्रिय भूमिका निभाए।

हजारों छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे हैं। अभिभावकों को अब अपने अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की चिंता सता रही हैं। ऐसे में भारत सरकार को प्रभावी भूमिका निभाते छात्रों को वहां से निकालने का प्रयास करने चाहिए। भारत सरकार तुरंत अपना दायित्व निभाए।

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) का यह बयान यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद सामने आया है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर तीन तरफ से हमला बोल दिया है। रूसी हमले में अभी तक 9 निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं रूस से यूक्रेन का साथ देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ अमेरिका सहित कुछ प्रभावी पश्चिमी देशों ने रूस को मुंहतोड़ जवाब देने वाला बयान दिया है। पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

Tags:    

Similar News