Aparna Yadav Join BJP : भाजपा की हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव

Aparna Yadav Join BJP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ले भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Update: 2022-01-19 05:20 GMT

Lucknow News : अपर्णा यादव को वाट्सएप कॉल पर मिली जान से मारने की धमकी, सकते में पूरा परिवार

Aparna Yadav Join BJP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Election 2022 ) से ठीक पहले नेताजी उर्फ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ( Aparna Yadav ) ने आज आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। यूपी चुनाव से पहले अपर्णा यादव का भाजपा ( BJP ) में शामिल होना सपा के लिए झटका माना जा रहा है। भाजपा ने अपर्णा को पार्टी में शामिल कर सपा ( SP ) को राजनीतिक तौर पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि, कुछ दिनों पहले से इस बात की चर्चा थी कि अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

Aparna Yadav Join BJP : बता दें कि अपर्णा यादव ने साल 2017 का विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उनके लिए अखिलेश यादव ने प्रचार भी किया था। जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने यह सीट जीत ली थी। उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने 33 हजार 796 वोट के अंतर से पटखनी दी थी। बता दें कि अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सार्वजनिक तौर पर तारीफ़ कर चुकी हैं। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

Tags:    

Similar News