UP Election 2022 : अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को लेकर कसा तंज, बोले- मोदी जी सारी एजेंसी हटाइए, वो आपको बता देगा कौन है आतंकवादी

UP Election 2022 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा है कि भाजपा ने सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला, मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है....

Update: 2022-02-21 12:50 GMT

Arvind Kejriwal News : बिजली सब्सिडी मामले में दिए जांच के आदेश पर अरविंद केजरीवाल ने बोला एलजी पर हमला, कहा - फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा

UP Election 2022 : दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में एक जनसभा संबोधित की| इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) पर जमकर हमला बोला है| बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कवि व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास को लेकर तंज कसते हुए बयान दिया है।

कुमार विश्वास को लेकर कसा तंज

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा है कि भाजपा ने सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है। मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए। वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है। बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था।

अरविंद केजरीवाल ने बोला शोले का डायलॉग

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस-बीजेपी के हमले का जवाब दिया और कहा कि केजरीवाल वो आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है| इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने शोले फिल्म के डायलॉग का भी सहारा भी लिया|

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'आतंकवादी दो तरह के होते हैं| एक वो होता है जो जनता को डराता है और एक वो आतंकवादी होता है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है| केजरीवाल वो आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है| शोले फिल्म में डॉयलाग है, जब 100-100 मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सोजा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा|'

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों खुद को 'स्वीट आतंकवादी' बताया था| साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 'मैं दुनिया का पहला ऐसा आतंकवादी हूं जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है, अस्पताल बनवाता है, बिजली ठीक करता है|'

Tags:    

Similar News