UP Election 2022 : अटल बिहारी की जन्मभूमि पर गरजे अखिलेश यादव, सरकार बनने पर मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का किया दावा

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने दावा किया कि सरकार बनने पर युवाओं का भविष्य सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विश्वविद्यालय बनाया जाएगा, भाजपा ने विकास नहीं कराया, बटेश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा...

Update: 2022-02-06 09:45 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार बंद होने में कुछ ही घंटे शेष हैं| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है| बता दें कि आगरा में दस फरवरी को पहले चरण का मतदान है। ऐसे में सियासत जोरों पर हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रविवार 6 फरवरी को बाह विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित किया है। अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निधाना साधा है|

लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा का संबोधन के दौरान भाजपा सरकार को अपने निशाने पर रखा। बता दें कि जब अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे तब उन्होंने सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने कहा कि लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गीत दिए, जिन्हें आज भी हम उन्हें सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जैसा न कोई है और न होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

भाजपा पर हुए हमलावर

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार लोगों को इलाज नहीं दे सकी। सपा सरकार में दी गईं एंबुलेंस गांव-गांव पहुंचीं और लोगों को अस्पताल लेकर आई। डायल 100 को बदल दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ा कर दिया। न टायर बदले न गाड़ियां बदलीं गईं। सपा सरकार में राममनोहर लोहिया अस्पताल बनाया गया लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी अस्पताल नहीं बनाया।

अटल बिहारी के नाम पर बनाई जाएगी यूनिवर्सिटी

बता दें कि अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने लगातार भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार को लगातार अपने निशाने पर रखा| अखिलेश यादव ने कहा कि यहां बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी की स्थली है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यहां सरकार बनने पर युवाओं का भविष्य सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने साइकिल हाईवे बनाया जिस पर ट्रैक्टर भी चल सके लेकिन भाजपा ने विकास नहीं कराया। बटेश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएग। मंदिरों की श्रृंखला को सपा सरकार ने जीर्णोंद्धार करने का काम किया था।

योगी सरकार में किसान है परेशान

वहीं अखिलेश यादव ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान की खाद की बोरी चोरी हो गई, बिजली नहीं मिली। कोई कारखाना भी नहीं बनाया गया। उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पुल सपा सरकार में बनाया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। बाह विधानसभा में किसान परेशान है। यहां सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है। तीन सौ यूनिट बिजली बिल माफ होगा, कोई बिल नहीं देना होगा। गरी परिवार की महिलाओं को पेंशन तीन गुना अधिक दी जाएगी।

गर्मी वाले बयान पर किया पटलवार

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी उतारने वाले बयान पर भी पलटवार किया है| अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम नौजवानों को पुलिस-सेना में भर्ती निकालने का काम करेंगे। वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम भर्ती निकालने की बात करते हैं। नदियों में पानी लाने के लिए कोई भी परियोजनाए लानी पड़ी लाएंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदल सकते हैं, रंग बदल सकते हैं, हम बाह को जिला बनाने में पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि उन्होंने मौन रखकर मंच से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

Tags:    

Similar News