UP Election 2022 : अखिलेश यादव से मिले भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद, कहा - BJP को हराएंगे

भाजपा में मची अपफरातफरी के बीच कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद अखिलेश यादव से मिले।

Update: 2022-01-14 08:03 GMT

ओमप्रकाश राजभर ने चंद्रशेखर पर किया पलटवार

UP Election 2022 : भाजपा में मची अफरातफरी के बीच कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी के इफ्ती पहुंच भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद ( ChandraShekhar Azad ) अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) से मिले हैं। मुलाकात के दौरान उनकी गठबंधन पर चर्चा हुई हैं वह पहले ही कह चुके हैं कि वह छोटे दलों को मिलाकर यूपी चुनाव में भाजपा को चुनौती देंगे। बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी), अपना दल (कमेरावादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी का समाजवादी पार्टी से पहले से ही गठबंधन है।

आजाद समाज पार्टी ( Azad Samaj Party ) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ( Chandrashekhar Azad ) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर हम भाजपा ( BJP ) को हराएंगे। देश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों के साथ होता है। इसलिए हमेशा दलितों के साथ खड़ा रहता हूं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आजाद समाज पार्टी 2022 चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

दरअसल, चंद्रशेखर आजाद सहारानपुर में दलितों और सवर्णों के बीच हुए एक विवाद के बाद चर्चा में आए थे। इस विवाद के बाद पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें अदालत ने सजा सुनाई।

चंद्रशेखर आजाद ने मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) की स्थापना की थी। इससे पहले वह भीम आर्मी के नाम से एक संगठन चलाते थे। उनकी पार्टी का मुख्य आधार पश्चिम उत्तर प्रदेश में है। बीते साल अप्रैल-मई में हुए जिला पंचायत चुनाव में इस पार्टी ने कुछ सीटें जीती थी।

Tags:    

Similar News