UP Election 2022 : बीजेपी का विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे दीपावली बाद, सर्वे की रिपोर्ट से तय होंगे उम्मीदवार

UP Election 2022: सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी का थिंक टैंक जीत के लिए रणनीति बनाएगा। सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन को लेकर दो सर्वे हो चुके हैं।

Update: 2021-11-02 07:29 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर भाजपा (BJP) ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी में संभावित उम्मीदवारों को लेकर कई स्तरों पर चिंतन-मंथन जारी है। पिछले दिनों ही मीडिया में ये खबर आई थी कि पार्टी आगमी चुनावों में अपने 100 से ज्यादा विधायकों का टिकट काट सकती है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में ही चुनाव टिकट का इस बार वितरण किया जाएगा, इसको लेकर फार्मूला तय हो चुका है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर दीपावली के त्यौहार के बाद सर्वे (BJP Survey in UP) कराने जा रही है। सूत्रों ने ये भी बताया है कि एक विदेशी कंपनी को सर्वे का काम सौंंपा गया है। सर्वे (BJP Survey) की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी का थिंक टैंक जीत के लिए रणनीति बनाएगा। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर दो सर्वे हो चुके हैं। उसी सर्वे के आधार पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की बात सामने आ रही है।

सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी का थिंक टैंक जीत के लिए रणनीति बनाएगा। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर दो सर्वे हो चुके हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी 403 सीटों पर सर्वे होगा। ताकि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के पहले समर्थन का आधार पता किया जा सके। साथ ही इसी आधार पर विपक्ष की पैठ का भी आकलन किया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवाली के बाद पार्टी की ओर से सर्वे शुरू होगा। इस सर्वे में विधानसभा सीटवार वर्तमान विधायक और संभावित प्रत्याशियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। और सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सीटवार उम्मीदवारों को पैनल बनाया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से कई स्तरों पर प्रत्याशियों को लेकर जानकारियों जुटाई जा रही हैं। इसमें पार्टी के आंतरिक सर्वे के अलावा, बाहरी एजेंसी और संघ के पदाधिकारियों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब तक पार्टी दो सर्वे करवा चुकी है। इसी सर्वे के मुताबिक 100 से ज्यादा विधायकों की टिकट काटने की बात हो रही है। पिछले दिनो गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में सर्वे की रिपोर्ट पर मंथन किया गया है।

बीजेपी से विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिये प्रयासरत एक नेता ने बताया कि, मौजूदा विधायक और संभावित प्रत्याशी इस समय अपने-अपने क्षेत्र में खूब पसीना बहा रहे हैं। क्योंकि दीवाली के बाद पार्टी का सर्वे शुरू होने वाला है। और टिकट तय करने में ये सर्वे बड़ी भूमिका निभाएगा।

पार्टी सूत्रों की माने तो सर्वे में क्षेत्र की जनता और प्रतिष्ठित जनों से प्रत्याशियों के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। प्रत्याशी की छवि, क्षेत्र में सक्रियता, आम लोगों की उसकी बारे में राय सर्वे के अहम बिंदु होते हैं। किसी भी प्रत्याशी की टिकट तय करने में सर्वे अहम किरदार निभाता है।

पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने रणनीति बना ली है। पार्टी जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन कर इसे और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट बैंक के साथ इस बार भी 350 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।

Tags:    

Similar News