UP Election 2022 : बसपा सांसद अफजल अंसारी का दावा - 100 से 140 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा

UP Election 2022 : यूपी की 403 सीटों में से महज 100 से 140 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। कुछ सीटों पर तो भाजपा दूसरे नंबर के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।

Update: 2022-03-07 10:49 GMT

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए जारी मतदान के बीच बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) के सांसद अफजल अंसारी ( Afzal Ansari ) ने भाजपा ( BJP ) की हार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि न केवल गाजीपुर ( Ghazipur ) की सातों सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) हारेगी, बल्कि यूपी की 403 सीटों में से महज 100 से 140 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। कुछ सीटों पर तो भाजपा दूसरे नंबर के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।

योगी की जनसभा के बाद भाजपा के वोटों में आई गिरावट

बसपा सांसद अफजल अंसारी ( BSP MP Afzal Ansari ) ने कहा कि भाजपा सरकार की कोशिश की कि जनता उसके बनाए पिच खेले, लेकिन जनता ने अपने लिए एक अलग पिच बनाया। विशेषतौर पर किसानों और बेरोजगार नौजवानों ने यहां तक कि तमाम पिछड़े वर्ग के लोगों ने मध्यम वर्ग और नौकरी पेशे वाले लोगों ने तो पहले से मन बना लिया था कि सरकार ने उनके हितों के लिए 5 साल में कुछ भी नहीं किया। बसपा सांसद का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के हर चुनावी सभा के बाद भाजपा के वोटों में गिरावट आई है।

बीएसपी एक मिशन है 

बीएसपी ( BSP ) की साइलेंट वोटिंग को लेकर के अफजल अंसारी ने बताया कि बीएसपी केवल राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक मिशन है। कांशीराम ने समता मूलक समाज की परिकल्पना कर इस पार्टी का गठन किया था।

ऐतिहासिक हार के कगार पर भाजपा

UP Election 2022 : यूपी चुनाव का फैसला जनता के हाथ में है। प्रदेश की जनता की मनसा तो यह है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बने। लेकिन जो भी जनादेश होगा राजनीतिक दलों को स्वीकार करना होगा। बसपा सांसद अंसारी ने दावा किया कि भाजपा इस बार 100 से 140 सीटों तक सीमित के रह जाएगी। ये हार भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

Tags:    

Similar News