UP Election 2022 : योगी कैबिनेट में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान आज सपा में शामिल होंगे, 12 जनवरी को दिया था इस्तीफा

UP Election 2022: दारा सिंह चौहान ने 12 जनवरी को मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Update: 2022-01-16 03:04 GMT

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनावी जोड़तोड़ का सिलसिला अभी जारी है। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान आज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। दारा सिंह चौहान ने 12 जनवरी को मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों और किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्मसिंह सैनी के साथ-साथ कई विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थेे। किसी कारण से शुक्रवार को दारा सिंह चौहान सपा में शामिल नहीं पाए थे।

दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का लगाया था आरोप

चार दिन पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होने के फैसले पर चौहान ने कहा था कि जिन लोगों ने मुझे चुना और जो लोग मुझे चाहते हैं, उन सभी से राय लेने के बाद ये कदम उठाया है। सभी ने कहा कि जो दल दलितों और पिछड़े वर्ग को साथ लेकर चल सकता है वो समाजवादी पार्टी है। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ने के सवाल पर दारा सिंह चौहान ने कहा था कि पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था, लेकिन पिछड़े समाज के लोगों का कोई विकास नहीं हुआ। दलितों और गरीबों के साथ खिलवाड़ हुआ। इसलिए हम लोग आहत हैं। भाजपा के फोरम पर ये आवाज उठाई थी, लेकिन सुनी नहीं गई।

Tags:    

Similar News