UP Election 2022 First Phase Voting : SP ने की चुनाव आयोग से धांधली की शिकायत, कार्रवाई की मांग
UP Election 2022 First Phase Voting : मुजफ्फरनगर और मथुरा सहित कई पोलिंग बूथ पर कहीं-कहीं ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आई। मेरठ के किठौर में वोटिंग को लेकर सपा ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए ।
मुजफ्फरनगर और मथुरा सहित कई पोलिंग बूथ पर कहीं-कहीं ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आई।
UP Election 2022 First Phase Voting : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वहीं मुजफ्फरनगर और मथुरा सहित कई पोलिंग बूथ पर कहीं कहीं ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। सबसे पहले ईवीएम खराब होने की सूचना मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने की मिली। ईवीएम खराब होने की वजह से यहां पर समय से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।
सपा ने की चुनाव आयोग से धांधली की शिकायत
समाजवादी पार्टी ने शामली, बुलंदशहर, फतेहाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ व अन्य क्षेत्रों में मतदान के दौरान भाजपा के पक्ष में धांधली की शिकात की है। मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली और चुनाव आयोग यूपी से इस यहां के मामलों में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
शामली के डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है। कई जगहों पर EVM मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है। सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है। हमारे जिले में 3 विधानसभा हैं। जहां एक-एक बूथ बनाया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कैराना में गरीब मतदाताओं को डरा घमकाकर घर वापस भेजने का आरोप लगाया है। सपा ने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने और इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सपा ने मुजफ्फरनगर के पोलिंग बूथ पर EVM खराब और मेरठ के किठौर में वोटिंग को लेकर आयोग से शिकायत की है। अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा-73, बूथ 125 पर मशीन खराब होने की सूचना है। आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का आरोप सपा ने लगाया है। इसके अलावा, बुलंदशहर जनपद की विधानसभा सिकंदराबाद 64, बूथ नंबर 227 एम एस इंटर कॉलेज में मतदान कक्ष में अंधेरा होने की वजह से मतदान में परेशानी हो रही है। सपा का कहना है कि बुलंदशहर जनपद की विधानसभा अनूपशहर-67 पर महिला मतदाताओं से अधिकारी अभद्रता कर रहे हैं। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इन सभी स्थानों की शिकायतों को संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।
इसी तरह मथुरा में EVM मशीन खराब होने की सूचना है। मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के फरह में ईवीएम मशीन खराब। बूथ संख्या बूथ नंबर 442 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। समय से पोलिंग शुरू न होने वकी वजह से मतदान केंद्र के बाहर लंबी-लंबी कतार लग गई है। इससे पहले मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ से खबर मिल रही है कि वहां का EVM खराब हो गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी सपा में मतदान के दौरान गड़बड़ी की श्किायत चुनाव आयोग से की है।
पहले चरण की 5 हॉट सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण में कई सीटें हैं जिन पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि लोगों की निगाहें इन 5 हॉट सीटों पर रहने वाली है। इनमें कैराना, मथुरा, मुजफ्फरनगर, जेवर और आगरा ग्रामीण का नाम शामिल है।
पहले चरण के मतदान में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। मथुरा सीट पर सबसे अधिक 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। अलीगढ़ की नगला सीट पर सबसे कम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में 2,27,83,739 मतदाता वोट डालेंगे।
बता दें कि पहले चरण के 58 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 623 प्रत्याशियों में से 280 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस के 57 प्रत्याशी में से 55 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। भाजपा के 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 50 से अधिक पर आपराधिक केस दर्ज हैं। सपा के 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनपर 22 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं।