UP Election 2022 : जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के नाम पर मांगा सपा के लिए वोट, भाजपा के नेताओं को बताया फेंकू चंद

UP Election 2022 : जया बच्चन ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सीएम ने तो परिवार त्याग दिया था, वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं, वे क्या जानते हैं कि परिवार क्या होता है, बहू बेटी क्या होती है...

Update: 2022-02-25 10:17 GMT

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य और बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन।

UP Election 2022 :  उत्तर प्रदेश के सिराथू में समाजवादी पार्टी और अपना दल केमरावादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल के पक्ष में राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने आज चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जातिवादी और परिवारवाद के आरोप का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है।

जाया चच्चन ने योगी सरकार पर बोला हमला

जया बच्चन ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'यहां के सीएम ने तो परिवार त्याग दिया था। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं कि परिवार क्या होता है। बहू बेटी क्या होती है। वे कहते हैं महिलाओं की सुरक्षा नहीं होती। वे सिर्फ झूठ बोलते हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते। मैं 15 साल से संसद में रही हूं। इन लोगों ने झूठ के सिवाय कुछ नहीं कहा। यह जब सत्ता में हैं और जब नहीं थे तब भी महिलाओं के लिए शब्द नहीं कहा।'

मुंबई की भाषा में इनको कहते हैं फेंकू चंद

जनसभा को संबोधित करते हुए जया बच्चन यहीं नहीं रुकी। सांसद जया बच्चन ने कहा कि ये ढोंगी लोग हैं। मुंबई भाषा में इनको फेंकू चंद कहते हैं। सिर्फ फेंकते रहते हैं, कुछ काम नहीं करते। पिछले 5 साल से कुछ नहीं किया। अखिलेश यादव जी जो काम करके गए हैं। बस उसे देख रहे हैं, काम कुछ नहीं किया। ताकत आप लोगों के पास है। आप जिसे चाहते हैं, उसे ताकतवर बना सकते हैं। 27 तारीख को पूरा दम लगा कर देखिए क्या होता है।

अमिताभ बच्चन के नाम पर मांगा वोट

बता दें कि सांसद जया बच्चन ने कहा कि इस प्रदेश की छोटी बहू डिंपल यादव है। मैं अपने आप को बड़ी बहू मानती हूं क्योंकि जब अमिताभ जी यहां से चुनाव लड़ रहे थे तब मैंने कहा था कि आपकी बहू हूं, पहली बार आई हूं। मुंह दिखाई में मेरे पति को वोट दीजिए। आज कहती हूं कि बड़ी बहू की लाज रख लीजिए। अपने भाइयों की लाज रख लीजिए और पल्ल्वी पटेल को वोट दीजिए| गंगा किनारे का छोरा जो है, उसकी लाज तो आपको रखनी होगी। साथ ही जया बच्चन ने कहा कि यह आने वाले दिनों का संकेत है। वह जाएंगे और हम सब आएंगे।

जया बच्चन ने अंत में सुनाई ये कविता

जया बच्चन ने अपने भाषण के अंत में 'यूपी का लाल' शीर्षक से एक कविता भी सुनाई। बता दें कि इस कविता में जया बच्चन ने अखिलेश यादव को विकास का प्रतीक और जनता का सच्‍चा सेवक बताया है। 

Tags:    

Similar News