UP Election 2022 : जयंत चौधरी सीटों के बंटवारे पर बोले- उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 2-3 दिन में होगी जारी

UP Election 2022 : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि अगले 2-3 दिन में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ जाएगी| समाजवादी के साथ सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे...

Update: 2022-01-11 07:37 GMT

जयंत चौधरी सीटों के बंटवारे पर बोले- उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 2-3 दिन में होगी जारी

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव का बिगुल बज चूका है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से चुनावी तैयारियों में जुटी है| वहीं समाजवादी पार्टी और राष्ट्रिय लोकदल के गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है| अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातें हो रही है| राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि अगले 2-3 दिन में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ जाएगी| समाजवादी के साथ सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे| साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा भी कर दी जाएगी|

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी गई है| बसपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 15 जनवरी यानी बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर जारी की जाएगी|

अखिलेश-जयंत के साथ बटवारे पर सहमति नहीं बनी है

बता दें कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि आज हमारी पार्टी की बैठक है| अखिलेश यादव के साथ अभी बैठक नहीं है| उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हम बढ़िया से लड़ेंगे| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच अब तक सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है| राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि जयंत चौधरी इस बार किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से इतने उत्साहित हैं कि वो अखिलेश से करीब 38 सीटें मांग रहे हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव ने गठबंधन में सबसे ज्यादा सीट देना तो चाहते हैं लेकिन वो 30-33 सीट ही देना चाहते हैं|

सीटों के बंटवारे पर फंसा पेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है| दिक्क्त यह है कि इस यूपी विधानसभा में फिलहाल रालोद का एक भी विधायक नहीं है| हालांकि 2017 में जो एक विधायक जीते भी वो बीजेपी में शामिल हो गए थे| मीडिया में खबर है कि अगर अखिलेश यादव सबसे ज्यादा सीट आरएलडी को देंगे तो ऐसा भी हो सकता है कि दूसरे सहयोगी जैसे ओपी राजभर भी ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं क्योंकि उनकी पार्टी के 4 विधायक हैं| इनके अलावा उनकी पार्टी कई और छोटे-छोटे दलों के साथ भी गठबंधन कर रही है जिन्हें वो एक या दो सीट देकर शांत कर लेंगे लेकिन सबसे बड़ा सवाल आरएलडी और सुभासपा को लेकर है|

Tags:    

Similar News