UP Election 2022 : लुईस खुर्शीद और अराधना मिश्रा का है सियासी घराने से ताल्लुक, अब कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं

कांग्रेस ने पहली सूची में युवा और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 50 महिला उम्मीदवारों को सियासी मैदान में उतारा है। इनमें से दो महिला उम्मीदवार ऐसी हैं जो पहले से सियासी रसूख रखने वाले परिवार से जुड़ी हैं।

Update: 2022-01-13 12:03 GMT

UP Election 2022 : गुरुवार को उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में 125 पर कांग्रेस ( Congress ) ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) द्वारा घोषित सूची में 50 महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों का सीधा ताल्लुक सियासी घरानों से है। उनका नाम है प्रतापगढ़ से अराधना मिश्रा ( Aradhana Mishra ) और फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ( Lewis Khurshid ) ।  अराधना मिश्रा कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी और राजनेता हैं तो लुईस खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी हैंं। यानि कांग्रेस ने महिला और युवा उम्मीदवारों को वरीयता देने के लिए सियासी घरानों का भी ख्याल रखते हुए पार्टी नेता के परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिया है।

लुईस खुर्शीद पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी हैं। कांग्रेस ने फर्रुखाबाद से प्रत्याशी बनया है। हाल ही में लुईस ने मीडिया से बताया था कि वो विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होनें दावा किया था कि किसी भी विधायक व सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया। तंबाकू का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है, इससे कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वह सभी से राय लेकर कैंसर हॉस्पिटल खुलवाने का प्रयास करेंगी। वह घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराएंगी, इसके लिए अगरबत्ती कंपनी से बात की है। बता दें कि लुईस लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं।

जहां तक अराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा की बात है कि तो वह अपने पिता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सक्षम उत्तराधिकारी हैंं। उन्होंने पूरे देश में मोदी लहर के बावजूद प्रतापगढ़ जनपद की वि‍धानसभा क्षेत्र रामपुर खास से लगभग 68,000 रि‍कॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर अपनी पकड़ का अहसास भाजपा का कराया था। आराधना सबसे अधि‍क मतों से जीतकर वि‍धानसभा पहुंचने वाली देश की पहली महि‍ला हैं। इसी वि‍धानसभा नि‍र्वाचन क्षेत्र रामपुर खास से प्रमोद ति‍वारी लगातार 9 बार वि‍धायक रहकर रि‍कॉर्ड पुस्‍ति‍का में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। पूरे भारत देश के लोकतांत्रि‍क राजनीति‍ में वि‍धानसभा में पि‍ता-पुत्री की जोड़ी ने ऐसा अनोखा रि‍कॉर्ड शायद ही कि‍सी ने बनाया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने सामाजिक और सियासी गतिविधियों में सक्रिय अन्य महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें नोएडा से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक का नाम भी शामिल है। पंखुरी पहले सपा से जुड़ी थीं। एक सपा नेता के कमेंट पर विवाद होने के बाद उन्होंने और उनके पति अनिल यादव ने सपा छोड़ दिया था।

इसी तरह लखनऊ सेंट्रल से सदफ जफर को टिकट दिया गया है। सदफ NRC विरोधी आंदोलन में जेल जाने के बाद चर्चा में आईं थी। उन्होंने एनआरसी आंदोलन में सक्रिय होने की वजह से योगी सरकार परेशान भी किया था। शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे, मेरठ के हस्तिनापुर सीट से अभिनेत्री आर्चना गौतम को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतर दिया है। मेरठ निवसी 26 वर्षीय अर्चना गौतम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2015 में 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने 'हसीना पार्कर और 'बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए। अर्चना 'जंक्शन वाराणसी फिल्म में छोटे और दमदार रोल के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं और कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी जलवा दिखा चुकी हैं।

Tags:    

Similar News