UP Election 2022 : मायावती हुई हमलावर, बोलीं- काम BSP का, नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है भाजपा

UP Election 2022 : मायावती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो काम कर आए थे, उनका नाम बदलकर भाजपा वाहवाही लूट रही है, बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूट धाम मंडल का जितना विकास हमने किया है, उतना किसी ने नहीं किया...

Update: 2022-02-18 06:45 GMT

मायावती हुई हमलावर, बोलीं- काम BSP का, नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है भाजपा

UP Election 2022 :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) भी लगातार अपने विपक्षी दलों पर हमलावर रहती हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते गुरुवार को सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो काम कर आए थे, उनका नाम बदलकर भाजपा वाहवाही लूट रही है। बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूट धाम मंडल का जितना विकास हमने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को जरूरी बताकर मायावती बोलीं कि इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा सरकार बनेगी। बता दें कि मायावती केसीएनआईटी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थे।

सपा सरकार पर हुई हमलावर

जनसभा के दौरान मायावती ने अपने आधे घंटे के भाषण में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों और माफियाओं को संरक्षण मिला। लूटखसोट और दंगा भड़काने का काम किया। देश और प्रदेश में आजादी के बाद कांग्रेस ने वर्षों शासन किया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया लेकिन बसपा के अथक प्रयास से डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। कांग्रेस दलित व आदिवासियों के वोट के लिए केवल नाटक करती है। कांग्रेस को महिलाओं की भी चिंता नहीं है।

मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं जनसभा को संबोधित करने के दौरान मायावती ने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से दुखी है। भाजपा सरकार पूंजीवादी लोगों को बढ़ा रही है। प्रदेश में अपराध बढ़ा है। खासकर दलितों का उत्पीड़न ज्यादा हुआ है। पिछड़े व मुस्लिम समाज के लोगों के लिए जो योजनाएं चल रही थी, उनका सही लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला। भाजपा सरकार आरक्षण का कोटा भी पूरा नहीं कर रही है। ब्राह्मण भी उपेक्षित है। बेरोजगारी और पलायन बढ़ा है।

साथ ही मायावती ने कहा कि भासपा 4 बार सरकार में रही, तब लोगों को पलायन नहीं करना पड़ा। डकैत और गुंडों का सफाया किया। पार्टी ने सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिया है। 2007 की तरह प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। बुंदेलखंड की समस्याएं दूर होंगी। गुंडे व माफिया जेल में होंगे। धर्म के नाम पर किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। बेरोजगारी दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही मायावती ने पुरानी पेंशन बाह्ली का वादा कर कहा कि अपनी मांग के लिए धरना देने के दौरान बेरोजगारों व कर्मियों पर जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, उन्हें न्याय मिलेगा।

Tags:    

Similar News