UP Election 2022 : मायावती ने यूपी चुनाव से पहले किया संगठन में बड़ा फेरबदल, रैलियों के लिए बनेंगी रणनीति

UP Election 2022 : मायावती ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है| बता दें कि नई रणनीति के तहत बसपा ने राजेंद्र गौतम को लखनऊ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है और अखिलेश अंबेडकर को जिलाध्यक्ष से हटाकर उन्हें मंडल में जिम्मेदारी दी गई है...

Update: 2021-12-27 07:35 GMT

बीएसपी सुप्रीमो मायावती। 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Elections) सर पर है| सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है| यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं| मायावती ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है| बता दें कि नई रणनीति के तहत बसपा ने राजेंद्र गौतम को लखनऊ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है और अखिलेश अंबेडकर को जिलाध्यक्ष से हटाकर उन्हें मंडल में जिम्मेदारी दी गई है| असल में दो दिन पहले ही बीएसपी चीफ ने लखनऊ में अहम बैठक बुलाई और उसके बाद पार्टी में ये बदलाव किए गए हैं| वहीं दूसरी तरफ अब पार्टी प्रमुख की चुनावी रैलियों के लेकर प्लान तैयार कर रही है| मीडिया में खबर है कि मायावती जल्द ही राज्य में बड़ी चुनावी रैलियों के जरिए जनता को संबोधित कर सकती हैं|

लखनऊ मंडल को मजबूत करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और इसके लिए उन्होंने लखनऊ मंडल को और मजबूत करने के लिए उन्होंने मंडलीय क्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव किया है| बता दें कि बीएसपी में समय समय पर बदलाव होते रहते हैं लेकिन ये चुनाव को देखते हुए काफी अहम माने जा रहे हैं| मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीएसपी चीफ ने लखनऊ मंडल में लखनऊ के जिलाध्यक्ष रहे डॉ भीमराव अंबेडकर और अखिलेश अंबेडकर को नौशाद अली के साथ मुख्य क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है|

पार्टी में फेरबदल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीएसपी चीफ मायावती लखनऊ में लगातार बैठकें कर रही है| बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़े बदलाव किए हैं| मायावती ने लखनऊ मंडल में रहने वाले अशोक सिद्धार्थ को प्रयागराज मंडल में तैनात किया है| वहीं प्रयागराज मंडल के काम में अब अशोक सिद्धार्थ के साथ राजू गौतम, बाबूलाल, जगन्नाथ पाल, गुलाब और अशोक गौतम सहयोग करेंगे| मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अशोक गौतम को मिर्जापुर मंडल से हटाया गया है और विजय प्रताप को प्रयागराज मंडल से हटा दिया गया है|

रैलियों के लिए बनेंगी रणनीति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लखनऊ में चल रही बैठक के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की रैलियों के लिए भी योजना तैयार की जाएगी| बता दें कि अभी तक मायावती ने एक भी रैली चुनाव को लेकर नहीं की है| मीडिया में खबर है कि पार्टी उनकी रैलियों की तैयारी कर रही है| बता दें कि अन्य दलों की तुलना में बीएसपी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है जबकि अन्य सियासी दल बड़ी रैलियां कर अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं|

Tags:    

Similar News