UP ELECTION 2022 : हारे हुए निरहुआ ने गाया है योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव जिताने का गाना!
UP ELECTION 2022 : अखिलेश यादव ने निरहुआ की अपेक्षा शुरुआत से ही बड़ी बढ़त बनाई थी। रात दस बजे तक चली वोटों की गिनती में सपा मुखिया ने निरहुआ को आधे से अधिक मतों से पराजित किया था...
(दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बनाय योगी को जिताने के लिए गाना)
UP Assembly election 2022 (जनज्वार) : उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव में अब 6 महीने का समय शेष है, लेकिन सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के समर्थक अभी से ही उन्हे दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। योगी आदित्यनाथ पर आल्हा भोजपुरी बुंदेलखंडी से लेकर हाल ही में भोजपुरी गाना भी बना है। जिसे भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने गाया है। 'आएंगे तो योगी ही' नाम के इस गाने को गाकर निरहुआ ने यूट्यूब पर ठीकठाक भीड़ बनाई है।
गौरतलब है कि, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ चुनाव लड़े थे। अखिलेश ने भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2 लाख 59 हजार 874 मतों से हरा दिया था। अखिलेश को 6 लाख 21 हजार 578 जबकि निरहुआ को 3 लाख 61 हजार 704 वोट मिले थे।
2019 के इस लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने निरहुआ की अपेक्षा शुरुआत से ही बड़ी बढ़त बनाई थी। रात दस बजे तक चली वोटों की गिनती में सपा मुखिया ने निरहुआ को आधे से अधिक मतों से पराजित (Akhilesh Defeat Nirahua) किया था। यहां की दूसरी सीट लालगंज में बसपा की संगीता आजाद 1 लाख 61 हजार 597 वोटों से जीतीं। संगीता को 5 लाख 18 हजार 820 और बीजेपी की नीलम को 3 लाख 57 हजार 223 मत मिले थे।
दरअसल, फिल्मों और राजनीति का पुराना रिश्ता रहा है। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं ने राजनीति का रुख किया और वो सफल भी रहे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में भी यह ट्रेंड देखने को मिला है। मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे भोजपुरी अभिनेता फिल्मों के बाद अब राजनीति में रम गये हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी साल 2019 में राजनीति में कदम रखा और वो लोकसभा का चुनाव भी लड़े। हालांकि वो जीत नहीं पाए।
चाचा ने चुनाव लड़ने से किया था मना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरहुआ के चाचा ने तब मना किया था कि वो चुनाव नहीं लड़ें लेकिन निरहुआ ने उनकी बात नहीं मानी और वो बीजेपी (BJP) की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे थे। निरहुआ जब हारकर अपने घर गए, तब उनके बड़े पापा ने पुरानी बात याद दिलाकर उन पर तंज कसा था। इस बात का खुलासा खुद निरहुआ ने कपिल शर्मा शो पर किया था।
निरहुआ ने बताया था, 'मेरे बड़े पिताजी ने मुझे चुनाव लड़ने से मना किया था। जब मैं गांव गया, रिप्ड जींस (Ripped Jeans) पहनकर और मैंने उनके पांव छुए तो उन्होंने मुझे नीचे से ऊपर तक देखा और बोले, मना किए थे न चुनाव मत लड़ो। हम बोले कि क्या हो गया तो कह रहे हैं देख लो तुम्हारी हालत।' दिनेश लाल यादव ने अपने चाचा को बताया कि फटी जींस पहनना स्टाइल है लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने आगे बताया, 'बड़े पापा ने कहा कि हमको सिखाओगे स्टाइल। हारने के बाद अच्छे अच्छों का यही हाल होता है बेटा।'
अब निरहुआ एक बार फिर योगी के लिए गाना गाकर सुर्खियों में हैं। 'चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही' नाम से बने इस गाने में बताया गया है कि, कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं, भ्रष्टाचारियों पर सरकार ने कार्रवाई की है, कैसे योगी हिंदुत्व (Hindutva) के प्रतीक हैं, सभी बातों का जिक्र है। गाने के विजुअल्स (Vijuals) में भाजपा के बड़े-बड़े झंडों सहित अयोध्या प्रयाग कुंभ भी दिखाया गया है। लेकिन यह सब कितना कारगर रहता है विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट देखने पर ही पता चलेगा।