UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी की कांग्रेस की पहली लिस्ट, उन्नाव कांड की पीड़िता की मां को दिया टिकट

UP Election 2022 : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 50 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया है...

Update: 2022-01-13 09:06 GMT

प्रियंका गांधी ने जारी की कांग्रेस की पहली लिस्ट

UP Election 2022 : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इस सूची में 50 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि इन महिलाओं में प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों कई मामलों में चर्चित रही महिलाओं को भी टिकट दिया है। इसमें सबसे पहले अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले की पीड़िता की मां का है। प्रियंका गांधी ने उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया है।

40 फीसदी युवाओं को दिया गया टिकट

कांग्रेस की पहली सूची जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही हैं। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं| उनमें से कुछ पत्रकार है| कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं| साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सूची में सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। ऐसे भी महिलाएं, जिन्होंने पर अत्याचार जिला है। आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।

प्रियंका गांधी चुनाव के बाद भी यूपी में रहेंगी

बता दें कि प्रियंका गांधी पर विपक्ष की ओर से चुनावी पर्यटन पर यूपी आने का आरोप लगाया जाता रहा है। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने जो प्रयास शुरू किए हैं, वह जारी रखूंगी| मैं चुनाव के बाद भी यूपी में रहूंगी। अगर हमारी पार्टी कहती है कि हमारी भूमिका कहीं और भी होनी चाहिए तो मैं वह भी करूंगी। पार्टी को मजबूत करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। साथ थी प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणा करने लगीं। भाजपा, सपा, आरएलडी, बसपा सब ने घोषणा कीं। हमारी यही सफलता है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पीड़ित महिलाएं संघर्ष जारी रखें

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अत्याचार झेलने वालों की आवाज बनेंगे। साथ ही उन्होंने उन्नाव के आशा सिंह को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि हमारी उन्नाव के प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां है। हमने उनको मौका दिया है| वह अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ| उनके परिवार को बर्बाद किया गया| वही सत्ता वे हासिल करें।

पूनम पांडे को मिला टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आशा बहनों पर हुए लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडे को भी हमें टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वह संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

सदफ जफर बनी प्रत्याशी

सीए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहीं सदफ जफर को भी पार्टी ने अपनी पहली सूची में स्थान दिया है। प्रियंका गांधी ने सदर जफर के प्रत्याशी होने की घोषणा करते हुए कहा कि सदफ जफर ने सीए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका पोस्टर में फोटो छपवा कर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

राजनीति का असली मकसद है सेवा

यूपी चुनाव से पहले पार्टियों में मची भगदड़ और दलबदल की स्थिति पर भी प्रियंका गांधी ने अपनी बात सामने रखी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आया राम, गया राम हर चुनाव में, हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है, जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं तो हमें लगता है कि वह हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अपनी सूची से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।

संघर्षशील महिलाओं को दिया टिकट

प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि युवाओं पर बात क्यों नहीं होती है। पीड़ितों पर बात क्यों नहीं होती है। बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय की बात क्यों नहीं होती है। क्या वे किसी प्रतिशत में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं, जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह भी है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकारात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों युवाओं के मसलों पर भी चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े।

Tags:    

Similar News