UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा, बोलीं- यूपी में हो रही है धर्म की राजनीति

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी धर्म और जाति की राजनीति कर रही है और गरीब को गरीब ही रहने देना चाहती है...

Update: 2022-02-24 12:44 GMT

UP Election Result 2022 Live Update : लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल्स को नाराज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, इस बार कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बता दें कि गोंडा में आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई है। बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर रही है। इस क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के मसकनवा में कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए वोट की अपील की है। वहीं प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी धर्म और जाति की राजनीति कर रही है और गरीब को गरीब ही रहने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आपके घर में कोई रहता है तो लोग उस से काम करवाते हैं, फिर आप लोग ऐसी सरकारों को वोट क्यों दे रहे हैं।

आवारा जानवरों पर सरकार को घेरा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मोदी जी को छुट्टा जानवरों की जानकारी नहीं थी। जब चुनाव आया तो छुट्टा जानवर याद आया है। छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए कई काम किए गए हैं और यूपी में धर्म की राजनीति हो रही है। गौशाला बदहाल हैं। गाय मर रही है, जिंदा गायों को दफनाया जा रहा है। वही यहां पर छुट्टा जानवरों से लोग परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। महंगाई धर्म जाति देख कर नहीं आती फिर भी आप लोग क्यों धर्म जाति के आधार पर वोट डालते हो। बीजेपी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आती है और राज करती है। पीएम मोदी ने 16000 करोड़ रुपए में दो हवाई जहाज खरीदे हैं। किसानों को मारा जा रहा है|'

प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछे कई सवाल

बता दें कि इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मैं मंच से पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या चुनाव के बाद राशन मिलेगा| डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे या नहीं बढ़ेंगे। धर्म-जाति की राजनीति करने की साजिश है। जब मनरेगा था तो गरीबों को काम दिया गया था। यहां के लोग अन्य राज्यों में जाकर अपना हुनर दिखाते हैं लेकिन यहां पर लोगों के हुनर का कोई मतलब नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने तो 72000 करोड़ रुपए किसानों के कर्ज माफ किए थे। बिजली बिल हाफ किए थे। कांग्रेस पार्टी ने 40% महिलाओं को चुनाव में उतारा है। जिन महिलाओं के परिवार के साथ अत्याचार हुआ था, वह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी की नीति केवल बड़े-बड़े उद्योगपति की है, चुनाव आ गया तो रो रहे हैं। माफी मांगे, राशन बांट रहे हैं। अगर लोगों को शिक्षित कर दिया जाएगा तो धर्म जाति की राजनीति बंद हो जाएगी।

Tags:    

Similar News