UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने विरोधियों पर साधा निशाना, कही ये बात

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक यूपी की राजनीति में सकारात्मक बदलाव नहीं आता तब तक मैं प्रदेश के लोगों के हक की लड़ाई जारी रखूंगी।

Update: 2022-03-05 14:42 GMT

प्रियंका गांधी ने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने, ये उनकी मर्जी।

UP Election 2022 : यूपी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने शनिवार को विरोधी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ( BJP ) सहित अन्य विरोधियों ने जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव प्रचार के दौरान नहीं उठाए। ये लोग विकास की बात नहीं करते, जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाते। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की राजनीति भटक गई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने कहा कि जब तक यूपी की राजनीति में सकारात्मक बदलाव नहीं आता तब तक मैं प्रदेश के लोगों के हक की लड़ाई जारी रखूंगी। गाजीपुर में कांग्रेस ( Congress )  की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश आई थी, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं, मेरे पास आएं और कहा कि अरे यहां से निकल जाइए, उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं मिलने वाला है, यहां तो संघर्ष ही संघर्ष है।

सोनभद्र में आदिवासियों को बचाने कोई नहीं आया

जब मैंने अपने भाई और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश जाओ और संघर्ष करो, याद रखो जहां लोग दुख में हैं, उन पर अत्याचार हो रहा है, वहां जाकर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना जरूरी है। सोनभद्र, हाथरस, उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटी आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि मैंने देखा कि सोनभद्र में नरसंहार के बाद पुलिस-प्रशासन ने भू-माफिया की मदद की, लेकिन आदिवासियों को बचाने कोई नहीं आया।

इसी तरह उन्नाव, हाथरस, लखीमपुर हर जगह पीड़ितों ने यही शिकायत की कि पुलिस तो हम पर दबाव डाल रही है। हमारी लड़ाई कौन लड़ेगा? उत्तर प्रदेश में जहां भी अन्याय हुआ कांग्रेस ने न्याय की लड़ाई लड़ी। मैं समझ चुकी हूं कि यहां की राजनीति कहीं भटक गई है। उसे ट्रैक पर लाने की जरूरत है।

भाजपा का राष्ट्रवाद खोखला है

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें किसान का बेटा सीमा पर तैनात है और आप उसके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। यह खोखला राष्ट्रवाद है। यह सिर्फ सियासी मंचों का राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने रोजगार देने वाले जितने संस्थान बनाए थे भाजपा ( BJP ) ने सब अपने मित्रों को बेच डाले। प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार देश के नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती, वह अपने को राष्ट्रवादी नहीं कह सकती।

प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने कहा कि मेरे पिता राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो लोग उनसे सवाल करते थे, अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में उनसे बात करते थे, लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र को पलट दिया है। पीएम मोदी केवल चुनावी मंचों पर जनता को दिखते हैं और कहते हैं कि आप पर उन्होंने बहुत बड़ा एहसान किया है। आप को एक बोरा राशन पकड़ा दिया है, एक गैस सिलिंडर दे दिया है।

जनता से की इस बात की अपील

UP Election 2022 : एक बार उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा। गाजीपुर की जनसभा के बाद प्रियंका ने जौनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Tags:    

Similar News