UP Election 2022 Result : सपा गठबंधन को मिली 304 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव ने उठाया पोस्टल बैलेट का मुद्दा

UP Election 2022 Result : अखिलेश यादव ने कहा है कि पोस्टल बैलेट में सपा - गठबंधन को 51.5 प्रतिशत वोट मिले है, इस हिसाब से सपा गठबंधन को 304 सीटें मिली है...

Update: 2022-03-15 07:59 GMT

अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में समाजवादी पार्टी (SP) गठबंधन को 125 सीटें मिली थीं लेकिन आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए पोस्टल बैलेट में मिले वोटो का जिक्र किया है| बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा है कि पोस्टल बैलेट में सपा - गठबंधन को 51.5 प्रतिशत वोट मिले है| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि इस हिसाब से सपा गठबंधन को 304 सीटें मिली है| लिहाजा हमारी जीत हुए है|

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उठाया पोस्टल बैलेट का मुद्दा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलर को पोस्टल बैलेट का मुद्दा उठाया है| अखिलेश यादव ने ट्वीट लिखा है कि 'पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता|'

सपा कार्यकर्ताओं को किया बीजेपी के आईटी सेल से सतर्क

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 111 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रहने वाली समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी के आईटी सेल से सतर्क रहने के लिए कहा है| साथ ही किसी भी किस्म के सुझाव के लिए सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क करने के लिए कहा गया है| बता दें कि इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ईमेल आईडी भी जारी की गई है|

चुनाव नतीजों में किसे मिली कितनी सीटें

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है| बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं| वहीं समाजवादी पार्टी (SP)के नेतृत्व वाली गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं| बसपा को एक सीट मिली हैं| साथ ही कांग्रेस और जनसत्ता दल के उम्मीदवारों ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है| बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2017 के विधानसभा में 52 सीटें जीती थीं| वहीं इस बार सपा जीत तो दर्ज नहीं कर पाई लेकिन वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई है|

Tags:    

Similar News