UP Election 2022 Result : स्वामी प्रसाद मौर्य को विधानसभा भेजने की तैयारी, जानिए अखिलेश यादव का खास प्लान?

UP Election 2022 Result : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए अपनी जीती हुई सीट छोड़ सकते हैं, सपा अध्यक्ष सखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे देंगे...

Update: 2022-03-14 05:58 GMT

स्वामी प्रसाद मौर्य को विधानसभा भेजने की तैयारी

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं| इस बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के बाद अपना कब्जा जमाया है| वहीं समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन पार्टी को वोट प्रतिशत में बढ़त मिली है| समाजवादी पार्टी के अनुसार यूपी में चुनाव से ठीक पहले भाजपा का साथ छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेताओं के चलते वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है| ऐसे में अब सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सपा, स्वामी प्रसाद मौर्य को विधानसभा भेजने की तयारी कर रही है| इसके लिए अखिलेश यादव अपनी करहल की सीट छोड़ सकते हैं|

स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए अपनी विधायक सीट छोड़ेंगे अखिलेश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए अपनी जीती हुई सीट छोड़ सकते हैं| सपा अध्यक्ष सखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे देंगे| इसकी वजह यह है कि वह इस समय आजमगढ़ से सांसद हैं और वह अपनी सांसदी को बरकरार रखना चाहते हैं| वहीं उनके इस्तीफे के बाद करहल में सीट खाली हो जाएगी और उपचुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को उतरा जाएगा| मीडिया में खबर है कि अखिलेश यादव यह फैसला मौर्य समाज के सम्मान में ले सकते हैं| बता दें कि बीते रविवार को अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई और इस बात पर चर्चा हुई| फिलहाल पार्टी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है|

स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव में मिली थी शिकस्त

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्यने चुनाव से ठीक पहले अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था| उन्होंने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया था| इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था| सपा ने उन्हें कुशीनगर जिले के फाजिलनगर सीट से टिकट दिया था| स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा में जाने के बाद कई सीटों पर सपा को जीत दिलाने का दावा किया था लेकिन वे खुद की सीट भी नहीं बचा पाए| बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी शिकस्त देते हुए फाजिलनगर सीट पर जीत हासिल की|

चुनाव में करहल सीट का हाल

बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट हॉट सीटों में से एक थी| यह प्रदेश की इकलौती ऐसी सीट थी, जहां दो सांसद आमने-सामने थे| यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी| चुनाव नतीजों के बाद यह साफ हुआ कि यह सीट सपा के खाते में गई| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 67,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल करते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मात दी| बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं, जबकि एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं|

Tags:    

Similar News