UP Election 2022 Result : बैलेट पेपर में आगे थी सपा - स्वामी प्रसाद मौर्य ने EVM में लगाया गड़बड़ी का आरोप

UP Election 2022 Result : स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए है, ट्वीट कर लिखा है कि 'बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है...

Update: 2022-03-14 08:29 GMT

श्रीकांत त्यागी केस : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त पर लगाया मानहानि का आरोप, नोटिस भेजकर मांगे साढ़े 11 करोड़ रुपये 

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की नतीजों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर चुकी है| वहीं सपा को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उनके वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है| चुनाव से पहले भी समाजवादी पार्टी (SP)  ईवीएम पर सवाल उठा रही थी और अब हार के बाद भी सपा के कई नेताओं ने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है| इस कड़ी में चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अब अपनी और पार्टी की हार का कारण ईवीएम में गड़बड़ी को बताया है| स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भी सपा गठबंधन की हार का ठीकरा ईवीएम (EVM) पर फोड़ दिया है|

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ईवीएम पर उठाया सवाल

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार चुके हैं| वहीं सपा भी जीत दर्ज करने में नाकामियाब रही हैं| स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि 'बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 'बैलेट पेपर वोटिंग में समाजवादी पार्टी आगे रही, इसका मतलन है कि ईवीएम को लेकर छेड़छाड़ हुई है| बैलेट पेपर पर हुई वोटिंग बताती है कि असली चुनाव कैसे हुआ| ईवीएम को लेकर सवाल बरकरार है|'

Tags:    

Similar News