UP Election 2022 : सपा-RLD गठबंधन की मेरठ में पहली रैली, अखिलेश-जयंत आज खोलेंगे अपने पत्ते

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन (SP-RLD Alliance) की पहली रैली होगी। मेरठ के दबथुवा में रैली के दौरान अखिलेश यादव और चौधरी जयंत अपने पार्टी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।

Update: 2021-12-07 05:57 GMT

सपा-RLD गठबंधन की मेरठ में पहली रैली

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर मेरठ के दबथुवा में काफी गहमा-गहमी देखने को रही है। मेरठ के दबथुवा में आज यानी मंगलवार 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन (SP-RLD Alliance) की पहली रैली होगी। बता दें कि आज की रैली में भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारी तीन दिनों से मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। बताया गया कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी अपने पार्टी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।

गठबंधन का औपचारिक एलान

बताया गया कि मेरठ के दबथुवा में रैली के दौरान अखिलेश यादव और चौधरी जयंत अपने पार्टी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। वहीं खबर है कि रैली में आज इसकी भी घोषणा हो सकती है कि समाजवादी और राष्ट्रिय लोकदल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सपा-रालोद के कार्यकर्ता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बता दें कि यहां रैली में लाल और हरे रंग का तालमेल भी नजर आ रहा है। साथ ही जमीन पर बिछने वाली कालीन भी एक तरफ हरे रंग की तो दूसरी तरफ लाल रंग की बिछाई गई है। बैनर-पोस्टर में लाल रंग की टोपी में अखिलेश यादव नजर आ रहे है। वहीं चौधरी जयंत बैनर-पोस्टर में हरे रंग का गमछा पहने दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों नेता लगभग 12 बजे हेलिकॉप्टर से जनसभा स्थल पहुंचेंगे।

रैली का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और के राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह (Jayant Chaudhary) जनसभा स्थल पर हेलिकॉप्टर से एक साथ पहुंचेंगे। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान के जरिये गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट आएंगे। जिसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से चौधरी जयंत सिंह के साथ साढ़े ग्यारह बजे मेरठ के लिए निजी हेलिकॉप्टर से निकलेंगे। इसके बाद दोनों नेता 11:50 बजे दबथुवा हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 12:10 बजे रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे।

गठबंधन के रैली

मिली जानकारी के अनुसार आज की रैली पहले अकेले रालोद की ही रैली थी लेकिन बाद में इस रैली को गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब दोनों नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे। खबर है कि रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सपा-रालोद की पूरी कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो।

कैसा होगा आयोजन

बता दें कि मेरठ के दबथुवा में रैली स्थल पर जोरशोर से तैयारियां चल रही है। यहां दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह रहेंगे। साथ ही दोनों नेताओं के साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी मजूद रहेंगे। बताया गया कि दूसरे मंच पर लगभग 100 अन्य पदाधिकारी रहेंगे। बता दें कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह आदि ने सोमवार 6 दिसंबर को रैली स्थल का निरीक्षण किया था। साथ ही मंच भी देखा था।

Tags:    

Similar News