UP Election 2022 : चुनाव के बाद गठबंधन पर बोली प्रियंका, अखिलेश यादव को कम पड़ी सीट तो कांग्रेस समर्थन को तैयार

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने कहा है कि यदि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सरकार बनाने के लिए कुछ सीटें कम पड़ती हैं तो कांग्रेस (Congress) को समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बस इसके लिए यानी समर्थन देने के लिए शर्त यह होगी कि युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस के बनाए अजेंडे को पूरा कर दिया जाए...

Update: 2022-01-22 13:20 GMT

कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं| ऐसे में कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने चुनाव बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की संभावना को स्वीकार किया है| प्रियंका गांधी ने कहा है कि यदि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सरकार बनाने के लिए कुछ सीटें कम पड़ती हैं तो कांग्रेस (Congress) को समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा है कि बस इसके लिए यानी समर्थन देने के लिए शर्त यह होगी कि युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस के बनाए अजेंडे को पूरा कर दिया जाए।

अखिलेश को समर्थन देने को तैयार

बता दें कि आज शनिवार 22 जनवरी को एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ किया कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन को स्वीकार है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा गया था कि कभी ऐसा मौका आया जब सभी को साथ आना पड़ा, तो आप अखिलेश को समर्थन देंगी| तब इस सवाल पर प्रियंका गांधी ने अपना जवाब देते हुए कहा कि 'यदि ऐसी परिस्थितियां आई तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत होगी।' साथ ही प्रियंका गांधी से पूछा गया कि यदि अखिलेश कुछ सीटों से पीछे रह जाएं तो कांग्रेस उन्हें समर्थन देगी| तब इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि 'बशर्ते मेरे युवाओं, महिलाओं का अजेंडा लागू हो।'

महिलाओं को सशक्त बनाना है मकसद

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि वो विचारधारा की लड़ाई लड़ रही हैं और उनका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है। साथ ही प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि 'हम बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। सत्ता पाएंगे या नहीं| ये भविष्यवाणी तो मैं कर नहीं सकती हूं। लेकिन मैं ये कहना चाहती हूं कि जो हमारा संघर्ष हैं, वो महिलाओं और युवाओं के लिए है। किसी न किसी को तो इनकी बात करनी पड़ेगी। ये सिर्फ सत्ता में आने का माध्यम नहीं है।' आगे प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने जिन गरीब और कमजोर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

महिलाओं के लिए करती रहेंगी संघर्ष

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह साफ कहा कि 10 मार्च को नतीजे चाहे जो भी आए, वो महिलाओं और युवाओं के लिए संघर्ष करती रहेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू के दौरान अपनी घरेलू जिंदगी के भी कई राज खोले। प्रियंका गांधी ने बताया कि वो घर से लेकर बाहर तक हर रोल पूरी शिद्दत से निभाती हैं।

Tags:    

Similar News