#ArrestRajeevShukla : यूपी चुनाव में कांग्रेस बनाने जा रही थी मुख्यमंत्री चेहरा, उससे पहले ही फूट गया सेक्स कांड का बम

राजीव शुक्ला इस संकट के दौर में भी पार्टी के मजबूत मददगार माने जाते हैं। उनके कद का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ट्विटर पर उन्हें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ही नहीं, पीएमओ भी फॉलो करता है...

Update: 2021-11-13 06:49 GMT

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ राजीव शुक्ला (file photo)

#ArrestRajeevShukla : दाऊद इब्राहिम (Daud Ibrahim) के कथित गुर्गे रियाज भाटी (Riyaz bhati) की पत्नी द्वारा लगाए गये आरोप के बाद सोशल साइट्स ट्वीटर पर राजीव शुक्ला को गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। बता दें कि भाटी की पत्नी ने अपने पति सहित देश के कई हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। राजीव शुक्ला पर यह आरोप उस वक्त लगे हैं जब कहा जा रहा की कांग्रेस उन्हें आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम के चेहरे के तौर पर उतार सकती है।

भाटी की पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz Police station) में 24 सितंबर को एक शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें देश के मशहूर क्रिकेटरों और क्रिकेट प्रशासक पर इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, अबतक कथित आरोपियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस पर भी FIR दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें क्रिकेटर मुनाफ पटेल, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी नाम के एक अनजान शख्स का नाम शामिल हैं।

क्या है मामला?

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी कहे जानेवाले रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने इन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला ने अपनी शिकायत में चारों के नाम के साथ किसी जगह का नाम या तारीख का जिक्र नहीं किया है, जहां उनके साथ रेप हुआ।

रियाज की पत्नी ने पंड्या और पटेल की पहचान, जहां क्रिकेटर के तौर पर बताई है, वहीं शुक्ला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का पूर्व अध्यक्ष बताया है। अपनी अर्जी में उसने कोठारी के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया है कि पृथ्वीराज एक सराफा कारोबारी है।

क्या था राजीव शुक्ला को लेकर कांग्रेस का दांव?

यूपी चुनाव 2022 में कांग्रेस अपने सीएम पद के चेहरे के तौर पर ब्राह्मण नेता पर दांव लगाने का मंथन कर रही थी। इस लिहाज से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और भाजपा में बड़े पद पर रहे एक नेता के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस बार कांग्रेस ने पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई है। इसलिए 'चेहरा' देने में वह पीछे नहीं रहना चाहती। लेकिन इससे पहले ही भाटी की पत्नी का कथित सेक्स बम फूट गया है।

यूपी में ब्राह्मणों का गणित

Full View

प्रदेश में 80 के दशक तक अधिकांश समय कांग्रेस की ही सरकारें रहीं। इस दौरान उसने छह मुख्यमंत्री ब्राह्मण जाति से दिए। अपने जमीनी छोटे-छोटे अभियानों में कांग्रेस के नेता इसका प्रचार करने से भी नहीं चूकते, ताकि ब्राह्मण मतदाताओं के बीच फिर से अपनी पैठ बना सकें। यूपी में वर्तमान में ब्राह्मणों की अनुमानित संख्या 10-12 फीसदी है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी ने विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण नेता को सीएम चेहरे के रूप में पेश करने की अंदर ही अंदर योजना बना ली है।

फॉलोवर्स से आंकिए राजीव शुक्ला का कद?

कांग्रेस के रणनीतिकार बताते हैं कि ब्राह्मणों के मुद्दे भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। हमारे पास जो ब्राह्मण नेता हैं, चेहरे के तौर पर वर्तमान में वही विकल्प हमारे सामने हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला समेत कई ब्राह्मण नेताओं के नाम पर विचार चल रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की राय अहम होगी। राजीव शुक्ला इस संकट के दौर में भी पार्टी के मजबूत मददगार माने जाते हैं। उनके कद का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ट्विटर पर उन्हें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ही नहीं, पीएमओ भी फॉलो करता है।

मोदी-योगी के मंत्रियों से लेकर तेजस्वी यादव तक रिश्ते

भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक और जितिन प्रसाद भी उन्हें फॉलो करने वालों की सूची में शामिल हैं। इस लिहाज से राजद नेता तेजस्वी यादव से भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा में बड़े पद पर रहे एक ब्राह्मण नेता भी उनके संपर्क में हैं। फिलहाल यह नेता अपनी पार्टी में साइड लाइन चल रहे हैं। कई बार उन्हें भाजपा में कुछ न कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चली, पर नतीजा सिफर ही रहा।

कौन हैं राजीव शुक्ला?

कहा जाता है की यूपी से लेकर केंद्र तक सत्ता किसी की भी हो लेकिन राजीव शुक्ला सुखी रहते हैं। शुक्ला की सबसे बड़ी ख़ासियत है उनका ठंडा दिमाग और शांत स्वभाव है दरअसल, वो राजनीतिक जोड़-घटाव के माहिर हैं। किसी भी स्थिति में आपा ना खोना उनको स्वाभाविक रूप से मिला है। राजीव शुक्ला अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की। कानपुर में नॉर्दन इंडिया पत्रिका, दैनिक जागरण, जनसत्ता और रविवार पत्रिका से होते हुए वो राजनीतिक गलियारों में पहुँचे। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की बहन अनुराधा प्रसाद उनकी पत्नी हैं, जो टीवी चैनल न्यूज़24 चलाती हैं।

राजीव सफल टीवी शो रू-ब-रु एंकर किया करते थे, जिसमें उन्होंने खेल, सिनेमा, संगीत, सामाजिक और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू किया जिनमें से कई से उनकी दोस्तियों के क़िस्से सुनने को मिलते हैं। एक ज़माने में जब नरेंद्र मोदी राजनीतिक दुनिया में एक भाजपा नेता के रूप में उभर रहे थे तो किसी भी नए नेता की तरह वे भी टीवी पर दिखना चाहते थे, तब शुक्ला ही थे जिन्होंने मोदी को इंटरव्यू किया। राजीव शुक्ला ने बाला साहब ठाकरे से लेकर तमाम हस्तियों का बेबाकी से साक्षात्कार किया है।

Tags:    

Similar News