UP Election 2022 : यूपी में रैलियों का सुपर संडे, अखिलेश यादव, PM मोदी समेत अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरेंगे

UP Election 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यूपी की गरमाई सियासत में ताल ठोक रहे हैं...;

Update: 2022-01-02 05:39 GMT
UP Election 2022 : यूपी में रैलियों का सुपर संडे, अखिलेश यादव, PM मोदी समेत अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरेंगे

यूपी में रैलियों का सुपर संडे

  • whatsapp icon

UP Election 2022 : साल 2022 शुरू हो चुका है| चुनावों का एलान भी नजदीक है और ऐसे में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बाद भी राजनीतिक दलों ने उतर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है| आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यूपी की गरमाई सियासत में ताल ठोक रहे हैं|

पीएम मोदी करेंगे यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से एक दिन पहले मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र को दीपों से सजाया गया है| पीएम नरेंद्र मोदी आज मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे| बता दें कि यह यूनिवर्सिटी मेरठ के सरधना कस्बे के कैली गांव में स्थापित की जा रही है| करीब 700 करोड़ की लागत से ये स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है|

अखिलेश यादव करेंगे मंदिर का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए अखिलेश लखनऊ में विजय रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं| साथ ही अखिलश यादव ब्राह्मणों को लुभाने के लिए भगवान परशुराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे| दिलचस्प बात ये है कि यह परशुराम मंदिर लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनवाया गया है| बता दें कि 22 में बाइसिकल के नारे के साथ समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में दम भर रही है|

अरविंद केजरीवाल करेंगे महारैली

उधर आज ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे| अरविंद केजरीवाल की आज सुबह 11 बजे स्मृति उपवन में महारैली होने वाली है| बता दें कि इस रैली को रोजगार गारंटी महारैली का नाम दिया गया है| उत्तर प्रदेश चुनावों में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर उतर रही है|

जल्द हो सकता है चुनावों का एलान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव आयोग की टीम यूपी में हालात का जायजा ले चुकी है| मीडिया में खबर है कि 5 जनवरी के बाद चुनाव आयोग यूपी में चुनावों की तारीख का एलान कर सकता है| ऐसे में चुनाव आचार संहिता के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल खड़ा करना चाहते हैं|

Tags:    

Similar News