UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों से क्यों कहा - बढ़ा दो EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों से कहा है कि वो सभी सीटों पर ईवीएम स्ट्रांग रूम पर सख्त नजर रखें।

Update: 2022-03-01 07:06 GMT

गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं-धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने सपा प्रत्याशियों से कहा है कि वो सभी सीटों पर ईवीएम स्ट्रांग रूम ( EVM Strong Room ) पर सख्त नजर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरीके से ईवीएम से छेड़खानी न कर पाए।]

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने सपा-रालोद गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम ( EVM Strong Room ) की निगरानी बढ़ा दें। उन्होंने कहा कि जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं!

उन्होंने ये बयान लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम ( EVM Strong Room ) में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास के बाद दिया है। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर मामला बताया है।

बस्ती (Basti) के पालिटेक्निक मैदान में अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवाद चाहे चम्पी कर लें, 700 बार उठक बैठक लगा लें,उनको वोट नहीं मिलने वाला है| सपा की सरकार बनने पर फौज और पुलिस में भर्ती निकाली जाएगी। बीएड-टेट वाले पांच सालों से इंतेजार कर रहे हैं| उनके साथ धोखा हुआ है| हमारी सरकार बनने पर इनका समायोजन किया जाएगा| साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitra) का सम्मान हुआ था| भाजपा सरकार आते ही शिक्षा मित्रों को धोखा मिला है| सरकार आने पर शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी देने का काम किया जाएगा। बता दें कि बस्ती जिले की पांच विधासनभाओं पर छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है| 

परिवार वाले ही समझ सकते हैं यूक्रेन में फंसे भारतीयों का दर्द

कुछ देर पहले एक ट्विटकर उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच वहां पर फंसे भारतीय छात्रों को लेकर उन्होंने लिखा है कि भूखे, प्यासे, ठंड में तड़पते भयभीत बच्चों का दर्द बच्चे वाले ही समझ सकते हैं। यूक्रेन में फंसे भारतियों को सुरक्षित निकालने के लिए भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वो निंदनीय है। यहां चुनाव में भाजपा भारतियों को बचाने की झूठी तारीफ़ कर रही है,वहां सच्चाई भयावह है। यह मोदी सरकार की संवेदनहीनता का प्रतीक है, जिसे जनता माफ नहीं करेगी। 

Tags:    

Similar News